1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मरते हुए वीडियो शूट करता रहा युवक, हांफते हुए गिनाए 'जहर देने वालों के नाम'

मरते हुए वीडियो शूट करता रहा युवक, हांफते हुए गिनाए 'जहर देने वालों के नाम'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 02:19 pm IST

उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पंकज कुमार ने हांफते हुए अपने मरने की घोषणा करने का 80-सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया है।

Saharanpur Youth, Youth Video, Youth Accuses Kin In Video, Youth Accuses Kin Poison- India TV Hindi
यह घटना बुधवार को सहारनपुर की है और कथित आरोपी उसके खुद के परिवार के सदस्य हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पंकज कुमार ने हांफते हुए अपने मरने की घोषणा करने का 80-सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में व्यक्ति ने उन सभी का नाम लिया है, जिन्होंने उसे जहर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार को सहारनपुर की है और कथित आरोपी उसके खुद के परिवार के सदस्य हैं। पंकज का शव एक खेत में उसी स्थान के आसपास पाया गया, जहां उसने वीडियो शूट किया था।

‘चाची, उसकी बेटियों और बहू पर केस दर्ज’

सहारनपुर के कोतवाली देहात के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मुनेंद्र सिंह ने कहा, ‘पंकज की चाची, उसकी 2 बेटियों और बहू पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत का कारण अभी तक अनिश्चित है और आगे की जांच के लिए विसेरा के नमूने संरक्षित किए गए हैं।’ SHO ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पंकज (20) अपनी चाची के घर में पिछले 4 सालों से रह रहा था।

‘वीडियो में पंकज ने लगाई थी न्याय की गुहार’
वीडियो में पंकज को न्याय की गुहार लगाते हुए भी देखा जा सकता है और वह अपने शव का अंतिम संस्कार तभी करने की मांग कर रहा है जब उसके अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाए। पंकज वीडियो में कह रहा है, मैं इस वीडियो को फेसबुक पर डाल रहा हूं। मैं पुलिस विभाग से अनुरोध करता हूं कि वे सभी मेरे शरीर का दाह संस्कार करने से पहले मेरे साथ ऐसा करने वालों को गिरफ्तार किया जाए।

वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुई FIR
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और सहारनपुर के सरसावां पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में इसे कोतवाली देहात थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (STF) विनीत भटनागर ने कहा, ‘कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत