1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Accident: संभल में दो बाइकों की टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

Accident: संभल में दो बाइकों की टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 10, 2022 03:02 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 03:02 pm IST

Accident: यूपी के संभल जिले के नखासा क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

Symbolic Picture- India TV Hindi
Symbolic Picture Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • संभल में दो बाइकों की टक्कर
  • हादसे में 4 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

Accident: यूपी के संभल जिले के नखासा क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुष्पेंद्र (24), उमेश (25), सुरेंद्र (26) और योगेश (25) की मौत हो गयी जबकि बंटी (25) तथा रविकांत (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएम योगी ने जताया दुख

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

 पंजाब में भी हुआ बड़ा हादसा

वहीं पंजाब के गुरुदासपुर में बटाला-जालंधर बाईपास के पास आम आदमी पार्टी (Aam Aam Admi Party) के विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी (Aman Sher Singh Sherry Kalsi) के चचेरे भाई की एक कार दुर्घटना (Car Accident) में मौत हो गई। इस दुर्घटना में बटाला विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। गाड़ी आगे से पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। बटाला के डीएसपी ललित कुमार के मुताबिक सफेद रंग की गाड़ में कुल 5 लोग सवार थे, इनमें से तीन की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं। इस घटना में आम आदमी पार्टी के विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के पीए की भी मौत हो गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत