1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: बीजेपी ने पार्षद विनीता अग्रवाल को पार्टी से किया निष्कासित, बच्चा चोर गिरोह से खरीदा था सात माह का शिशु

UP News: बीजेपी ने पार्षद विनीता अग्रवाल को पार्टी से किया निष्कासित, बच्चा चोर गिरोह से खरीदा था सात माह का शिशु

 Published : Aug 30, 2022 11:27 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 10:56 pm IST

UP News: यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी किया गया एक बच्चा भाजपा के एक पार्षद के घर से बरामद होने के बाद पार्टी से उन्‍हें निष्कासित कर दिया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

UP News: यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी किया गया एक बच्चा भाजपा के एक पार्षद के घर से बरामद होने के बाद पार्टी से उन्‍हें निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि प्रदेश कार्यालय द्वारा वार्ड नंबर 51 की भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल को भाजपा से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, बीते मंगलवार 24 अगस्त को मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही एक महिला का बच्चा चोरी हो गया था। जो बाद में फिरोजाबाद की बीजेपी पार्षद के घर पर बरामद किया गया। इसी सिलसिले में पार्टी(भाजपा) ने पार्षद को निष्कासित कर दिया है। 

पार्षद को भेजे गए पत्र में क्या कहा गया?

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्षद को भेजे गए पत्र में कहा गया, ‘‘आपके द्वारा पार्टी की मर्यादा के प्रतिकूल आचरण किए जाने के आधार पर फिरोजाबाद महानगर द्वारा आपकी शिकायत प्रदेश कार्यालय को भेजी गई थी। जिसके चलते आपको निष्कासित किए जाने का फैसला लिया गया है।’’ आपको बता दें कि पार्षद ने कथित तौर पर बच्चे को बच्चा चोर गिरोह से खरीदा था।

एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था बच्चा

मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही एक महिला की गोद से चुराया गया बच्चा सोमवार को फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि यह बच्चा पार्षद ने कथित तौर पर हाथरस के बच्चा चोर गिरोह संचालक दम्पति से एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत