1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. डॉक्टर ने महिला कर्मचारी के बारे में लिखी अश्लील बातें, फिर 10 जगहों पर चिपकाए पर्चे, CCTV में कैद हुई करतूत

डॉक्टर ने महिला कर्मचारी के बारे में लिखी अश्लील बातें, फिर 10 जगहों पर चिपकाए पर्चे, CCTV में कैद हुई करतूत

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 05, 2022 02:07 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 02:17 pm IST

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के खिलाफ नोटिस चस्पा करने के बाद एक माफीनामा भी महिला की मेज पर रखा था। उन्होंने बताया कि मनोचा सीसीटीवी फुटेज में महिला की मेज पर माफीनामा रखते हुए दिखाई दिए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एक डॉक्टर द्वारा एक महिला कर्मचारी के नाम से अश्लील बातें लिखकर नोटिस बोर्ड समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर उसके पर्चे चिपकाने का मामला सामने आया है। कासना थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जिम्स अस्पताल में काम करने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी अस्पताल में ही काम करने वाले डॉक्टर हरमेश मनोचा ने उसके खिलाफ अश्लील बातें लिखकर तीन नवंबर को अस्पताल के नोटिस बोर्ड समेत 10 अलग-अलग स्थानों पर पर्चे चिपकाए थे। 

पहले डॉक्टर ने महिला की झूठी शिकायत की  

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इससे पूर्व भी डॉक्टर ने महिला की झूठी शिकायत जिम्स अस्पताल के प्रशासन से की थी और बाद में उसने महिला से माफी मांग ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी डॉक्टर ने महिला के खिलाफ नोटिस चस्पा करने के बाद एक माफीनामा भी महिला की मेज पर रखा था। उन्होंने बताया कि मनोचा सीसीटीवी फुटेज में महिला की मेज पर माफीनामा रखते हुए दिखाई दिए हैं। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने इस मामले की शिकायत जिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश गुप्ता से भी की थी। इस बाबत पूछने पर डॉ गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत महिला कर्मचारी ने पुलिस से कर दी है और पुलिस ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत