1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी, बच्चे को स्कूल बस तक लेने गई थी पीड़िता, CCTV में कैद वारदात

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी, बच्चे को स्कूल बस तक लेने गई थी पीड़िता, CCTV में कैद वारदात

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 09, 2022 07:48 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 07:48 pm IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी के गेट के बाहर बदमाशों द्वारा महिला की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है।

Chain Snatching- India TV Hindi
Chain Snatching Image Source : INDIA TV

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दूसरे दिन थाने में मोबाइल और चेन झपटमारी की शिकायतें मिल रही हैं। आज शुक्रवार को ऐसा ही एक और मामला सामने आया। गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी के गेट के बाहर बदमाशों द्वारा महिला की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है।

जानें, पूरा घटनाक्रम

वारदात शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि एक महिला सोसाइटी के गेट के बाहर अपने बच्चे की स्कूल बस का इंतजार कर रही है। स्कूल बस आती देख जैसे ही वह बच्चे को लेने के लिए जाती है तभी पीछे से घात लगाए हुए 2 बाइक सवार उसके पास आते हैं। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले दोनों बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर भाग जाते है। घटना के बाद महिला बदमाशों के पीछे भागती है लेकिन दोनों फरार हो जाते हैं।

देखें वीडियो-

वारदात की रिपोर्ट विजय नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत