1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन का सर्वे पूरा, वकील का दावा- '​उम्मीद के मुताबिक साक्ष्य मिले'

Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन का सर्वे पूरा, वकील का दावा- '​उम्मीद के मुताबिक साक्ष्य मिले'

 Published : May 14, 2022 12:21 pm IST,  Updated : May 14, 2022 01:34 pm IST

ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार को पहले दिन के सर्वे का काम शनिवार को पूरा हो गया है। दोपहर 12 बजे तक यह सर्वे का काम हुआ।

Gyanvapi Masjid Case- India TV Hindi
Gyanvapi Masjid Case Image Source : PTI

Highlights

  • दोपहर 12 बजे तक हुआ सर्वे का काम, 4 घंटे चला
  • शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सर्वे का काम
  • कल रविवार सुबह 8 बजे फिर शुरू होगा सर्वे

Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार को पहले दिन के सर्वे का काम शनिवार को पूरा हो गया है। दोपहर 12 बजे तक यह सर्वे का काम हुआ। पहले दिन 4 घंटे तक सर्वे का काम चला। इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया है कि सर्वे के दौरान हमारी उम्मीदों के मुताबिक साक्ष्य मिले। हालांकि अभी इनके बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता। वकील कह रहे हैं कि यह मामला गोपनीय है। जो कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। वादी पक्ष के वकील ने कहा तहखानों के सर्वे का काम आधा हो गया, आधा कल होगा। 

'शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सर्वे का काम'

कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे का काम पूरा होने के बाद कहा कि सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक दो दिन और चलेगा सर्वे का काम। कितने तहखाने मिले इस पर वकीलों ने कहा अभी इस बारे में नहीं बता सकते। 17 मई को कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। ज्ञानवापी सर्वे के दौरान दोनों तहखानों वीडियोग्राफी की गई। कल 8 बजे से फिर सर्वे का काम शुरू होगा। कल पूरा हो गया सर्वे का काम तो ठीक, नहीं तो अगले दिन सर्वे का काम संपन्न कराया जाएगा। ज्ञानवापी में नंदी के आसपास सर्वे किया गया। 

जानकारी के मुताबिक सर्वे टीम के साथ वादी-प्रतिवादी पक्ष भी परिसर में मौजूद थे। वहीं एहतियातन मस्जिद परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। मस्जिद परिसर के 500 मीटर के दायरे में दुकानों को बंद कर दिया गया । एक किमी के दायर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात रहे।

चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी 

कोर्ट के आदेश के मुताबिक मस्जिद के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। मस्जिद के तहखाने का भी सर्वे कराया गया। इस सर्वे को पूरा कराने की जिम्मेदारी डीएम और पुलिस कमिश्नर को दी गई थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि वादी, प्रतिवादी, वकील, एडवोकेट कमिश्नर और उनके सहायक भी सर्वे में मौजूद रहेंगे। कोर्ट के आदेश मुताबिक आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम संपन्न हुआ।

17 मई को पेश करनी होगी सर्वे रिपोर्ट

कोर्ट ने आदेश दिया था कि एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ही रहेंगे। वहीं कोर्ट ने विशाल सिंह और अजय सिंह को सहायक कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। कोर्ट ने पूरी सर्वे रिपोर्ट 17 मई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ धाम के करीब स्थित है और स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति मांगने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही है।

ज्ञानवापी मस्जिद थी और हमेशा रहेगी: ओवैसी

ज्ञानवापी मस्जिद पर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाजवादी पार्टी के लोग खामोश हैं। ज्ञानवापी मस्जिद थी और हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि 1991 के कानून का उल्लंघन हो रहा है। सारे दल मुस्लिमों को डरा रहे हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत