1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kanpur News: बेटा ही बना जान का दुश्मन, बुजुर्ग पिता ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार- मुझे बचा लो

Kanpur News: बेटा ही बना जान का दुश्मन, बुजुर्ग पिता ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार- मुझे बचा लो

 Published : Oct 20, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 03:50 pm IST

Kanpur News: वायरल वीडियो में बुजुर्ग को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''कुछ दिन पहले, मेरे बेटे अमित ने देशी पिस्तौल के 'बट' से मुझ पर हमला किया।''

बुजुर्ग- India TV Hindi
बुजुर्ग Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • 70 वर्षीय निर्मल शर्मा बिधनू के गंगापुर कॉलोनी के रहने वाले हैं
  • बेटे से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाते हुए देखे गए पिता
  • बेटे के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 2 दर्जन से ज्यादा केस

Kanpur News: जिस बेटे को मां-बाप पाल-पोसकर बड़ी उम्मीदों से बड़ा करे और वहीं बेटा बड़ा होकर बाप की जान लेने पर उतारू हो जाए तो सोचिए उस बुजर्ग बाप पर क्या बीतती होगी। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यूपी के कानपुर से। 70 वर्षीय निर्मल शर्मा बिधनू के गंगापुर कॉलोनी के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बुजुर्ग निर्मल शर्मा को अपने बेटे से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है।

बेटे ने पिस्तौल के 'बट' से किया बुजुर्ग पर हमला

पुलिस के अनुसार, वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग का 27 वर्षीय बेटा अमित जबरन घर में घुसता है और उसकी पिटाई करता है और बंदूक की नोक पर पैसे की मांग करता है। वायरल वीडियो में बुजुर्ग को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''कुछ दिन पहले, मेरे बेटे अमित ने देशी पिस्तौल के 'बट' से मुझ पर हमला किया।''

अमित के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 2 दर्जन से ज्यादा केस
बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने कहा, परिवार का संपत्ति विवाद चल रहा है। बुजुर्ग के बेटे की तलाश की जा रही है, जो पहले एक मामले में जेल में बंद था और करीब 6 महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ है। पता चला है कि अमित के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत