1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नाबालिग लड़के ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिग लड़के ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 06, 2022 10:20 am IST,  Updated : Nov 06, 2022 10:37 am IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म- India TV Hindi
पोर्न देखकर सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी (SHO) पंकज मिश्रा ने कहा कि, "लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट का आरोप लगाया गया है।" लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। 

मोबाइल पर पोर्न देखकर किया दुष्कर्म

वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, "नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने यह अपराध को अंजाम दिया।"

मोबाइल ने घर-घर पहुचाया पोर्न कंटेंट

मोबाइल के जरिए आजकल हर कोई अपना अधिकत्तर टाइम अश्लील वीडियो देखने में बिताता है और इससे दूर अब बच्चे भी नहीं रह गए हैं। मोबाइल की वजह से यह कंटेंट इतनी आसानी से उपलब्ध हो जाता है कि लोग इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पोर्न ही सर्च करते हैं। लाखों भारतीय अपनी काम पिपासा को बुझाने में लगे हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरों को कष्ट देकर इसका सुख भोगने की चाहत में अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। भारतीय भी हिंसक सेक्स के प्रति आकर्षण की विकृत मानसिकता लिए हुए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत