1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में लड़की का प्रेमी भी शामिल

नोएडा में नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में लड़की का प्रेमी भी शामिल

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 19, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 02:55 pm IST

कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी। वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

नोएडा: कासना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग के तौर पर की गयी है। इस मामले में दो दिन पहले किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे होटल के एक कमरे में बुलाकर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी। 

अगवा कर रेप करने का आरोप

युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। 

न्यायिक हिरासत में आरोपी

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को एक युवक ने एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत