1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा अथॉरिटी की बड़ी कार्रवाई, इन चार होटलों पर लगाया इतने लाख का जुर्माना

नोएडा अथॉरिटी की बड़ी कार्रवाई, इन चार होटलों पर लगाया इतने लाख का जुर्माना

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 03, 2023 10:05 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 10:05 pm IST

नोएडा अथॉरिटी ने बल्क बेस्ट जनरेटर से कचरे का निस्तारण नहीं होने पर आज बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम ने कई जगहों पर चेकिंग के दौरान खामियां पाने पर जुर्माना लगाया है।

नोएडा अथॉरिटी ने चार होटलों पर लगाया जुर्माना(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
नोएडा अथॉरिटी ने चार होटलों पर लगाया जुर्माना(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

नोएडा अथॉरिटी ने बल्क बेस्ट जनरेटर से कचरे का निस्तारण नहीं होने पर आज बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम ने कई जगहों पर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने खामियां पाने पर अच्छा खासा जुर्माना लगाया है। डीजीएम ने मंगलवार को 4 होटल पर बल्क बेस्ट जनरेटर की ओर से कचरे का निस्तारण नहीं होने से होने के चलते 11.5 लाख का जुर्माना लगाया है। 

जुर्माने के साथ चेतावनी भी दी

नोएडा अथॉरिटी ने चार होटलों पर जुर्माना लगाने के लगाया है। इसके साथ ही प्राधिकरण ने उनको चेतावनी दी है कि जल्द ही कूड़े का निस्तारण कराया जाए। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक का यूज करने वालों पर भी एक्शन लेते हुए जुर्माना लगाया गया है।

इन होटलों पर लगाया जुर्माना 

प्राधिकरण के डीजीएम एसपी सिंह ने नोएडा के मोजेक होटल, फारच्यून होटल, सेक्टर-18 बिकानेरवाला और टू डे होम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान फारच्यून होटल में कचरे के निस्तारण के लिए कंपोस्ट मशीन कार्यरत नहीं मिला। इस पर होटल प्रबंधन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं मोजेक और बिकानेरवाला में कंपोस्ट मशीन नहीं थी। दोनों पर 5-5 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं टुडे होम्स पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

बाजार में लगााया थैला बैंक 

इसके बाद टीम ने साप्ताहिक बाजार सेक्टर-21 पहुंच कर यहां सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग होता देखा। जिसके बाद एक्शन लेते हुए वहां के दुकानदारों पर 3500 का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान बाजार में थैला बैंक लगाया गया और लोगों को थैले बांटे गए साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक के बारे में जागरूक किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत