1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा को उत्तर प्रदेश में पहला और देश में मिला 5वां स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा को उत्तर प्रदेश में पहला और देश में मिला 5वां स्थान

 Edited By: Pankaj Yadav @pan89168
 Published : Oct 01, 2022 10:52 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 10:52 pm IST

Svachchhata Sarvekshan-2022: स्वच्छ भारत अभियान 2020 के सर्वेक्षण में नोएडा ने उत्तर प्रदेश में पहला और देश में 5वां स्थान हासिल किया है। दस लाख की आबादी वाले शहरों में यह सर्वेक्षण किया गया था। इस बार नोएडा के 1.40 लाख से अधिक लोगों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अवार्ड लेने पहुंचे दिल्ली- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अवार्ड लेने पहुंचे दिल्ली

Highlights

  • सर्वेक्षण में नोएडा ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया
  • देश में स्वच्छता के मामले में नोएडा को 5वां स्थान हासिल हुआ
  • औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अवार्ड लेने पहुंचे दिल्ली

Svachchhata Sarvekshan - 2022: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण समारोह में नोएडा को मिला है सेल्फ सस्टेनेबल सिटी अवार्ड। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दिया अवॉर्ड। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अवार्ड लेने पहुंचे दिल्ली। कार्यक्रम में उनके साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा सीईओ ऋतु माहेश्वरी भी मौजूद रहीं।

4355 से अधिक शहरों का हुआ सर्वे

आज दिल्ली में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण - 2022 हेतु विभिन्न प्रतिभागी शहरों को दिल्ली के तालकटोरा स्टेस्डियम में स्वच्छता के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण - 2022 में 4355 से अधिक शहरों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। जिनका सर्वे करवाया गया था। जिसमें नोएडा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। 

नोएडा UP में पहला और देश में 5वें स्थान पर रहा

इस वर्ष नोएडा को उत्तर प्रदेश में प्रथम,अपनी श्रेणी में पूरे देश में 5वां स्थान तथा देश में ओवरऑल 11वां स्थान प्राप्त हुआ। नोएडा को बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल मीडियम सिटी आवर्ड भी प्राप्त हुआ। मंत्री नन्दी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अपनी पिछली रैंकिंग को बनाये रखने में सफल रहने के साथ नौएडा को एक नई उपलब्धि भी प्राप्त हुई है।

लगातार 6ठवीं बार इंदौर रहा टॉप पर

इंदौर एक बार फिर से नंबर वन का रिकॉर्ड कायम किए हुए है। यह 6ठवीं बार है जब इंदौर एक बार फिर से देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। वहीं सूरत ने इस साल बड़े शहरों की श्रेणी में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा, जबकि विजयवाड़ा ने अपना तीसरा स्थान गंवा दिया और यह स्थान नवी मुंबई को मिला। भोपाल की रैंकिंग भी इस बार पहले से सुधरी है। भोपाल पिछली बार 7वें स्थान पर था लेकिन इस बार एक पायदान उपर आ कर 6ठवां स्थान हासिल किया है। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार रेटिंग मिली है, वहीं भोपाल को 5 स्टार रेटिंग मिला हुआ है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत