1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. खुले में जाम छलकाने वालों पर चला पुलिस का 'डंडा', नोएडा में 115 लोगों पर कार्रवाई

खुले में जाम छलकाने वालों पर चला पुलिस का 'डंडा', नोएडा में 115 लोगों पर कार्रवाई

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 15, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 02:42 pm IST

लोग सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोलकर पैग बनने लगते हैं। बहुत से लोग अपनी कार को ही मयखाना बना लेते हैं। शराब पीने के बाद गालियां देते हुए शोर-शराबा करते हैं। कई बार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।

खुले में पीने वालों पर कार्रवाई- India TV Hindi
खुले में पीने वालों पर कार्रवाई Image Source : IANS

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शाम होते ही जाम छलकाने वालों पर 14 जनवरी की शाम से लेकर देर रात तक कार्रवाई हुई है। पुलिस ने अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी थाना में 115 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। यदि आरोपी दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़े जाएंगे, तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

115 लोगों को गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग इलाकों में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोलकर पैग लगाते हुए पकड़ा गया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। 115 लोगों को हिरासत में लेने के बाद मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।

शहर में जगह-जगह मॉडल शॉप हैं

आसामाजिक तत्वों की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी कि शराब पीने के लिए शहर में जगह-जगह मॉडल शॉप हैं। वहां पर बैठकर शराब पीने के बजाय शराबी शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह शराब पीने के लिए खड़े हो जाते हैं। सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोलकर पैग बनने लगते हैं। बहुत से लोग अपनी कार को ही मयखाना बना लेते हैं। शराब पीने के बाद गालियां देते हुए शोर शराबा करते हैं। कई बार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। 

इस कारण आस-पास से गुजरने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। शराब पीने के बाद सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने के साथ ही बोतल भी फोड़ देते हैं। ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सभी थानों को अभियान चालाने के निर्देश दिए गए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत