1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Noida: नोएडा की 'गालीबाज' महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 धाराओं में मामला दर्ज

Noida: नोएडा की 'गालीबाज' महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 धाराओं में मामला दर्ज

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 21, 2022 04:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 11:46 pm IST

Noida: नोएडा में कुछ दिन पहले गालीबाज श्रीकांत के चर्चे थे जिसे लेकर कई दिनों तक हंगामा मचा रहा। लेकिन आज नोएडा की एक और पॉश सोसायटी से गालीबाजी का वीडियो सामने आया, लेकिन इस बार गालियां एक महिला दे रही थी।

Highlights

  • नोएडा की गालीबाज़ महिला पर पुलिस का एक्शन
  • आरोपी महिला भव्या रॉय को गिरफ्तार किया गया
  • गालीबाज महिला ने गार्ड के साथ की थी बदसलूकी

Noida: नोएडा में कुछ दिन पहले गालीबाज श्रीकांत के चर्चे थे जिसे लेकर कई दिनों तक हंगामा मचा रहा। लेकिन आज नोएडा की एक और पॉश सोसायटी से गालीबाजी का वीडियो सामने आया, लेकिन इस बार गालियां एक महिला दे रही थी। दरअसल, भाव्या रॉय नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी सोसायटी के गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिख रही है। इस मामले में अब भाव्या रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गार्ड ने गेट खोलने में की देरी तो की गाली-गलौच

नोएडा पुलिस ने गार्ड के साथ गाली गलौच और बदतमीज़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम भाव्या रॉय है। नोएडा के सेक्टर-128  के जेपी विश टाउन में रहने वाली ये महिला सोसाइटी के गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कैमरे में कैप्चर हुई है। महिला ने गार्ड के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की भी की है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी। 

गालीबाज महिला के खिलाफ 5 धाराओं में केस 
महिला की हरकत से सोसाएटी के सभी गार्ड्स के साथ-साथ यहां रहने वाले दूसरे लोग भी काफी ख़फा हैं। उन्होंने ख़ुद उसकी बदतमीज़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और अब पुलिस ने इसपर एक्शन लेते हुए इस गालीबाज़ महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्त में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। नोएडा की जेपी विश टाउन सोसाइटी में एक सुरक्षाकर्मी को गाली देते हुए वीडियो में कैद हुई महिला पर आईपीसी की धारा 153 ए, 323, 504, 505 (2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

श्रीकांत त्यागी के मामले मे पकड़ी थी तूल
मालूम हो कि इससे पहले नोएडा की ही एक ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौच और धक्कामुक्की का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में खुद को बड़ा बीजेपी नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी नाम का शख्स एक महिला से बदतमीजी और गाली गलौच करते दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था और साथ ही सोसाइटी में श्रीकांत के अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया था। श्रीकांत त्यागी फिलहाल जेल में है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत