1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Shrikant Tyagi News: नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, अपराधों से रहा है पुराना नाता

Shrikant Tyagi News: नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, अपराधों से रहा है पुराना नाता

 Reported By: Vishal Pratap Singh,  Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 09, 2022 11:32 am IST,  Updated : Aug 09, 2022 12:58 pm IST

Shrikant Tyagi News: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीते 4 दिन से फरार चल रहा था।

Shrikant Tyagi- India TV Hindi
Shrikant Tyagi Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया गया
  • नोएडा पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत और उसके 3 साथियों को पकड़ा
  • श्रीकांत के ऊपर नोएडा पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपए का इनाम

Shrikant Tyagi News: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीते 4 दिन से फरार चल रहा था। श्रीकांत त्यागी के अलावा 3 और लोग भी पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत (Shrikant Tyagi) के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस श्रीकांत (Shrikant Tyagi) की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत की पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी से 24 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी। 

कहां फरार था श्रीकांत

श्रीकांत की गिरफ्तारी मेरठ की श्रद्धापुरी कालोनी से हुई है। वह अपने एक करीबी के यहां छिपा हुआ था। वह देहरादून से हरिद्वार और फिर वहां से ऋषिकेश होता हुआ देर रात सहारनपुर गया था। श्रीकांत आज तड़के ही मेरठ आया था।

क्या है पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर 93-B की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में इना अग्रवाल नाम की एक महिला के साथ श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) नाम के लोकल लीडर की बदसलूकी का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ था। जो भी इस वीडियो को देख रहा था, वो यही सवाल पूछ रहा था कि आखिर एक महिला से कोई इस तरह की बदसलूकी कैसे कर सकता है, वो भी ऐसी पॉश सोसायटी में। श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) इस वीडियो में महिला पर भद्दी से भद्दी गालियों की बौछार करता दिख रहा था। वीडियो में न सिर्फ वह महिला से बदसलूकी कर रहा था बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी करता दिख रहा था।

श्रीकांत के अवैध निर्माण पर चला था बुलडोजर

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के ओमैक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चला था। सरकार का इशारा होते ही पूरा सरकारी अमला त्यागी के कागज चेक करने में लग गया था। उसकी 15 दुकानों पर जीएसटी चोरी का केस बना था। जहां-जहां जो भी निर्माण किया था, अथॉरिटीज से उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। उसकी सिक्योरिटी में लगे गनर किसके आदेश से मिले, इसका पता लगाया जा रहा है। राजनीति से लेकर अफसरशाही तक उसके गॉडफादर कहां-कहां बैठे थे, इसे खंगाला जा रहा है। इस मामले में 6 पुलिसवाले अब तक सस्पेंड हो चुके हैं।

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) खुद को व्हाइट कॉलर वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करता था। पॉश इलाके में किराए के मकान में पॉलिटिकल मीटिंग्स किया करता था। बड़े-बड़े नेताओं को बुलाता था। दस बीस नहीं, पचासों गाड़ियों के काफिले के साथ लोग उससे मिलने आते थे। कोई रास्ता न भटके, सही लोकेशन पर पहुंचे, इसके लिए श्रीकांत त्यागी ने दबंग स्टाइल में बाकायदा होर्डिंग्स लगवा रखी थीं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत