1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Son kills mother: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कलयुगी बेटे की करतूत, मां की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Son kills mother: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कलयुगी बेटे की करतूत, मां की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 24, 2022 11:17 am IST,  Updated : May 24, 2022 11:21 am IST

Son kills mother: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने कुछ कहासुनी होने के बाद अपनी मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Symbolic picture- India TV Hindi
Symbolic picture Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • बेटे ने मां की डंडे से पीटकर कर दी हत्या
  • हादसे के वक्त परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे
  • आरोपी के पिता ने कहा मानसिक रूप से बीमार है बेटा

Son kills mother: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने कुछ कहासुनी होने के बाद अपनी मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस डंडे से वार से हत्या हुई है उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

मां-बेटे के बीच हुई थी कहासुनी

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने बताया कि बढौना डीह गांव की रहने वाली आशा देवी (50) को उनके बेटे सनी (22) ने डंडे से मारा-पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतका अपने घर के बाहर लगे नल पर बर्तन धो रही थी, तभी उसकी बेटे से कुछ कहासुनी हुई, जिससे गुस्साए बेटे ने पास पड़े लकड़ी के डंडे से अपनी मां को पीटा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी मानसिक रूप से बीमार

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता ने सनी की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है और उसका इलाज एक स्थानीय डॉक्टर से चल रहा है। मिश्र के अनुसार, पुलिस ने सनी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत