1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Crime News: मामा ने पहले की भांजे की हत्या, फिर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

UP Crime News: मामा ने पहले की भांजे की हत्या, फिर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

 Published : May 23, 2022 06:32 pm IST,  Updated : May 23, 2022 06:32 pm IST

सुनील कुमार मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीकम सिंह का पुत्र था। आरोपी सूरजपाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में था और उसका पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PIXABAY

Highlights

  • मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का मामला
  • बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था सुनील कुमार
  • उसके पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है

UP Crime News: कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भांजे की हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह ग्राम दरिया नगला निवासी सूरजपाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने में पहुंचा। सूरजपाल ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसने विवाद में अपने 32 वर्षीय भांजे सुनील कुमार (32) की हत्या कर दी।

बचपन से ही ननिहाल में रहता था सुनील

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीकम सिंह का पुत्र था। आरोपी सूरजपाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में था और उसका पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

मामूली बात पर कर दी भांजे की हत्या
भीकम सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे सूरजपाल देखने जाना चाहता था, लेकिन सुनील ने उसे रोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और मामा ने अपने भांजे की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और खुद घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का भी दौरा किया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत