1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: गाजियाबाद में अपहरण के बाद नाबालिग से हुआ रेप, पीड़िता के घर से 8 लाख रुपए और सोने के जेवर भी गायब

UP News: गाजियाबाद में अपहरण के बाद नाबालिग से हुआ रेप, पीड़िता के घर से 8 लाख रुपए और सोने के जेवर भी गायब

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 10, 2022 07:30 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 07:30 am IST

UP News: पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सलमान ने नाबालिग के साथ संबंध होने और अपने दोस्त सैफ की मदद से उसे बहकाने की बात स्वीकार की है। क्षेत्राधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पॉक्सो अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Representative images- India TV Hindi
Representative images Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • गाजियाबाद में अपहरण के बाद नाबालिग से रेप
  • पीड़िता के घर से 8 लाख रुपए और सोने के जेवर भी हुए थे गायब
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, साढ़े सात लाख बरामद

UP News: यूपी के गाजियाबाद में दो लोगों को एक नाबालिग का अपहरण करने और उससे बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अपहरण करने वालों के कहने पर नाबालिग लड़की ने घर से आठ लाख रुपये नकद और सोने के जेवर भी चुराये थे, जो उसकी बड़ी बहन की शादी के लिए रखे गए थे। पुलिस के मुताबिक नाबालिग का अपहरण करने वालों में से एक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच दिन पहले अपनी बेटी के लापता होने के संबंध में साहिबाबाद में राजीव कॉलोनी के इमरान और सैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

बदमाशों ने नाबालिग को बहकाया

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद अपहरणकर्ताओं की पहचान की गई और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शाम करीब चार बजे नाबालिग को मोहन नगर तिराहे से छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए हैं । पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सलमान ने नाबालिग के साथ संबंध होने और अपने दोस्त सैफ की मदद से उसे बहकाने की बात स्वीकार की है। क्षेत्राधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पॉक्सो अधिनियम के साथ ही अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिक्योरिटी गार्ड ने किया था रेप

इसी साल मई के महीने में गाजियाबाद से सटे नोएडा से भी ऐसी ही खबर सामने आई थी। नोएडा में फेस-3 थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने कथित रूप से बलात्कार किया था। किशोरी चोरी के एक मामले में गिरफ्तार की गई थी और जब उसका गाजियाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह में मेडिकल जांच कराई गई तब इसका खुलासा हुआ था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत