1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh: फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर किए गए सपा MLA रमाकांत यादव, आजमगढ़ जेल में थे बंद

Uttar Pradesh: फतेहगढ़ जेल ट्रांसफर किए गए सपा MLA रमाकांत यादव, आजमगढ़ जेल में थे बंद

 Published : Sep 11, 2022 12:09 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 12:09 pm IST

Uttar Pradesh: गोलीबारी के मामले में गत 25 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से वह आजमगढ़ जेल में बंद थे। उन पर 7 मुकदमे दर्ज हैं।

SP MLA Ramakant Yadav- India TV Hindi
SP MLA Ramakant Yadav Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सपा MLA रमाकांत यादव पर 7 मुकदमे हैं दर्ज
  • जहरीली शराब कांड में रमाकांत का नाम सामने आया था
  • अखिलेश यादव ने जेल में की थी मुलाकात

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी (SP) के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव(Ramakant Yadav) को शनिवार रात आजमगढ़ से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया गया। डिप्टी जेलर सुरजीत कुमार ने रविवार को बताया कि प्रशासन के निर्देश पर आजमगढ़ जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव को शनिवार रात फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

25 जुलाई को कोर्ट में किया था सरेंडर

उन्होंने बताया कि विधायक को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त वाली बैरक संख्या 1 में रखा गया है। गौरतलब है कि आजमगढ़ की फूलपुर पवई सीट से सपा विधायक रमाकांत यादव को वर्ष 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ के अंबारी चौकी क्षेत्र में हुई हिंसा और गोलीबारी के मामले में गत 25 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से वह आजमगढ़ जेल में बंद थे। उन पर 7 मुकदमे दर्ज हैं।

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

डिप्टी जेलर ने बताया कि रमाकांत यादव के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल पहुंचने से पहले सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। रात करीब साढ़े 8 बजे जेल के प्रवेश द्वार पर सामान की तलाशी लेकर उन्हें अंदर भेज दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर यादव से मिलने के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए और जेल परिसर के अंदर जाने की कोशिश करने पर जेल कर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।

जहरीली शराब कांड में नाम सामने आया था

जेल जाने के बाद जहरीली शराब कांड की जांच में भी सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम सामने आया था। माहुल में जहरीली शराब से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जिस ठेके से यह शराब बिकी थी, वह बाहुबली विधायक के भांजे रंगेश यादव का था। जिला प्रशासन ने रंगेश यादव पर गैंगस्टर, NSA के तहत कार्रवाई कर 67 लाख रुपये की संपत्ति भी कुर्क किया है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जेल में की थी मुलाकात

बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आजमगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने जेल में बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की थी। 22 अगस्त को लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के इशारे पर विपक्षियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत