1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सोचिये, जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा: वरुण गांधी

सोचिये, जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा: वरुण गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2022 10:53 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 10:53 pm IST

अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर बुधवार को पीलीभीत पहुंचे वरुण के स्थानीय निजी सचिव की ओर से जारी बयान के अनुसार सांसद ने अमरिया ब्लॉक के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का भ्रमण किया और कोरोना व ओमिक्रॉन महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।

varun gandhi- India TV Hindi
सोचिये, जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा: वरुण गांधी Image Source : PTI

पीलीभीत (उप्र): भाजपा सांसद वरुण गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी एवं विनिवेश को लेकर सरकार को घेरते हुए बुधवार को कहा, ‘‘सोचिये जब हर चीज़ बिकेगी तब देश का क्या होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश इस समय संकट में है, महंगाई आसमान छू रही है। बेरोज़गारी तेज़ी से बढ़ती जा रही है। ऊपर से निजीकरण के नाम पर देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचा जा रहा है। सोचिये जब हर चीज़ बिकेगी तब देश का क्या होगा?’’

अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर बुधवार को पीलीभीत पहुंचे वरुण के स्थानीय निजी सचिव की ओर से जारी बयान के अनुसार सांसद ने अमरिया ब्लॉक के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का भ्रमण किया और कोरोना व ओमिक्रॉन महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।

वरुण ने कहा, ‘‘कोरोना और ओमिक्रॉन महामारी की तरह आपको भ्रष्ट राजनीति के प्रति भी जागरूक होने की ज़रूरत है। आज राजनीति स्वार्थ और भ्रष्टाचार से लिप्त है। देश की चिंता करिए, राजनीति में ईमानदार लोगों को लाइये। ऐसे नेताओं को चुनिए जो आपके कष्ट को अपना कष्ट मानकर दूर करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह चाहते हैं कि आम आदमी को समान अधिकार और न्याय मिले, घर-घर खुशहाली आये।’’

(इनपुट- एजेंसी)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत