1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में विदेश भेजने के नाम पर महिला करती है ठगी, 50 से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार

नोएडा में विदेश भेजने के नाम पर महिला करती है ठगी, 50 से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 13, 2022 10:40 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 10:40 am IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि महिला को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 भारतीय व 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 17 मुहर, वीजा की 35 रसीद और 1,60,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

नोएडा में बेरोजगार लोगों का फायदा एक महिला जमकर उठा रही है और अपना बैंक बैलेंस बढ़ा रही है। अब तक इस शातिर महिला के झांसे में 50 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। यह महिला लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देती है और इसके बदले में उनसे पैसे ऐंठती है। लोगों से पैसे ठगने के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि महिला को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 भारतीय व 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 17 मुहर, वीजा की 35 रसीद और 1,60,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों को आकर्षित करते थे 

खान ने बताया कि करनाल के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सेक्टर-63 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने के नाम पर प्रांजली और कुछ अन्य लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रांजली को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया मंचों के जरिए विज्ञापन देकर, ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों को आकर्षित करते थे और विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार लोगों से पैसे ठगते थे। 

50 से अधिक लोग हो चुके हैं जालसाजी का शिकार

खान ने बताया कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से एक से दो लाख रुपये तक लेते थे। 50 से अधिक लोगों को ऐसे ठगे जाने की बात सामने आई है। इस काम के लिए उन्होंने कई एजेंट भी रखे थे, जिन्हें ठगी की राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता था। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत