1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, पहिया निकल कर बोलेरो में लगा तो वो भी पलटी

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, पहिया निकल कर बोलेरो में लगा तो वो भी पलटी

 Published : Nov 05, 2022 09:20 am IST,  Updated : Nov 05, 2022 10:32 am IST

मथुरा के सूरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों के आपस में टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मथुरा स्थित सूरीर थाना क्षेत्र के पास एक भयानक सड़क हादसा- India TV Hindi
मथुरा स्थित सूरीर थाना क्षेत्र के पास एक भयानक सड़क हादसा Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित सूरीर थाना क्षेत्र के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। ये दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई। मथुरा पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों का एक्सीडेंट हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल ले जाया गया।

चौंकाने वाला है हादसे का कारण

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुति सियाज़ गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जैसे ही सियाज गाड़ी डिवाइडर से टकराई, उसमें आग लग गई। लेकिन जिस तरह से दूसरी गाड़ी हादसे का शिकार हुई, वो जानकर सभी हैरान रह गए। हादसे का शिकार हुई सियाज गाड़ी का पहिया निकल गया और ये पहिया पीछे से आ रही बोलेरो से जा टकराया। जैसे ही सियाज का पहिया बोलेरो के नीचे घुसा, एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान
जैसे ही इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली, पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिली है कि राया निवासी चंद्रपाल और अलीगढ़ निवासी विशंभर की मौके पर ही मौत हो गई। राया निवासी घायल हरेंद्र ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। बोलरो में सवार 6 साल की राखी, और चार साल की प्रयांशी, एक महिला और अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मथुरा जिला अस्पताल में एडमिट कराया है।

बैतूल में सड़क हादसे में 11 की मौत
गौरतलब है कि कल मध्य प्रदेश के बैतूल में भी बेहद खतरनाक सड़क हादसा हुआ था। बैतूल में झाल्लर थाने के पास एक बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत