1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. न्यू ईयर को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, 100 से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में

न्यू ईयर को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, 100 से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में

 Published : Dec 31, 2025 07:14 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 07:16 am IST

नए साल को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया जानकारी मिली है कि सीमा पार 60 लॉन्चपैड पर 100 से ज्यादा आतंकवादी नए साल पर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।

security forces- India TV Hindi
घुसपैठ को लेकर खुफिया इनपुट के बाद सतर्कता बढ़ी। Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ कंट्रोल ( LoC) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया जानकारी मिली है कि सीमा पार 60 लॉन्चपैड पर 100 से ज्यादा आतंकवादी नए साल पर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इस खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लगभग 13,000 फीट पर कड़ी सुरक्षा है और बीएसएफ जवान दिन-रात पहरा दे रहे हैं।

जम्मू बस स्टैंड पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप

नए साल को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जम्मू बस स्टैंड पर मंगलवार को एक संदिग्ध बैग देखे जाने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। बैग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए।

जांच में क्या मिला?

काफी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैग में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे नजदीकी थाने ले जाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह बैग वहां कौन छोड़ गया था या क्या यह किसी यात्री का सामान था जो भूलवश छूट गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस स्टैंड पर यातायात और अन्य गतिविधियां दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें-

नए साल पर कश्मीर घूमने जाने का बना रहे प्लान, तो पहले ये पढ़ लीजिए, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

सोपोर में हाईवे किनारे दिखी संदिग्ध वस्तु, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।