उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में एक संदिग्ध वस्तु देखी गई। यहां श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाइवे के पास संदिग्ध वस्तु देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह संदिग्ध वस्तु हाइगम के पास मिली, जिसके चलते किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए तुरंत अलर्ट जारी किया गया। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इलाके को सील कर दिया गया और सुरक्षा उपाय के तौर पर राजमार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया। नागरिकों को भी उस स्थान से दूर रहने के लिए कहा गया। बाद में संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया गया।
संदिग्ध वस्तु को किया गया नष्ट
दरअसल, उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में एक संदिग्ध वस्तु का पता चला और उसे नष्ट कर दिया गया है। यह वस्तु श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाइगम के पास मिली थी। अधिकारी ने बताया, “सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। वस्तु की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। एहतियात के तौर पर यातायात और आम नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी।” उन्होंने आगे बताया, “बीडीएस ने जांच के बाद वस्तु को नष्ट कर दिया।”
हाल ही में दिखा था आतंकी
बता दें कि यह घटना अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैबा (LeT) के आतंकवादी मोहम्मद लतीफ को एक स्थानीय बाजार में देखे जाने के बाद जारी किए गए बड़े सुरक्षा अलर्ट के एक दिन बाद हुई है। इसके बाद, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर उसे पकड़ने के लिए एक समन्वित अभियान चलाया। लतीफ नवंबर में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था और कथित तौर पर दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के घेरने से पहले ही आतंकवादी एक जंगल की ओर भागने में कामयाब हो गया। आसपास के इलाके में तुरंत तलाशी अभियान तेज कर दिया गया, लेकिन वह घने जंगल के रास्ते से निकल गया। उन्होंने बताया कि लतीफ की तलाश जारी है और जिले भर में एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
यह भी पढ़ें-
कपल ने दो-तीन साल के रिलेशन के बाद की लव मैरिज, सिर्फ 24 घंटे में ले लिया तलाक; चौंकाने वाली है वजह
'वन मैन शो चल रहा है...', CWC मीटिंग में VB-G RAM G योजना पर बोले राहुल गांधी; जानें और क्या कहा?