1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. उधमपुर में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में ग्राम रक्षा गार्ड घायल

उधमपुर में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में ग्राम रक्षा गार्ड घायल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 28, 2024 12:01 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 12:08 pm IST

पुलिस के अनुसार सेना और सीआरपीएम के साथ एसओजी के जवान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शामिल हैं। वीजीडी का एक जवान घायल हुआ है। ऊधमपुर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Jammu Kashmir police- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर पुलिस Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक सुदूर गांव में रविवार तड़के गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया गोलीबारी की खबर बसंतगढ़ के पनारा गांव से मिली। वीडीजी के एक गश्ती दल के साथ जंगल के इलाके में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की मुठभेड़ हुई। इसके बाद उस इलाके में भारी सुरक्षाबल पहुंचे हैं, जहां बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस और स्पेशल फोर्सेज को हेलीकॉप्टर के उतारा जा रहा है, आतंकियों की तलाशी अभी भी जारी है। सुरक्षाबलो ने पूरे इलाके को घेर रखा है।

आधिकारिक जानकारी आने से पहले यह तय नहीं था कि पुलिस पर गोलीबारी करने वाले लोग कौन थे। हालांकि, माना जा रहा है कि वे आतंकवादी थे। ऊधमपुर पुलिस ने अपने बयान में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की पुष्टि की।

ऊधमपुर पुलिस का बयान

ऊधमपुर पुलिस को शनिवार शाम कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में खबर मिली थी। इसके बाद बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन में सुरक्षा ग्रिड को सतर्क किया गया। रविवार सुबह पुलिस और वीजीडी के जवान चोचरू गाला हाइट्स की तरफ बढ़े। यहां पुलि और जंगल में छिपे हुए आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई। शुरुआती गोलीबारी में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक वीजीडी घायल हुआ है। सेना और केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के साथ एनओजी ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके का घेराव किया जा रहा है। 

ऊधमपुर में 19 अप्रैल को हुआ था मतदान

ऊधमपुर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां एक बूथ में पहला वोट एक दूल्हे ने डाला। यह व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ मतदान करने पहुंचा था। यहां कुल 12 उम्मीदवार मैदान थे। केंद्रीय मंत्री लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए चुनाव लड़े। वह 2014 और 2019 में भी सांसद बन चुके हैं।

(ऊधमपुर से राही कपूर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली का अध्यक्ष पद से इस्तीफा; इस वजह से थे नाराज

महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिए गए अभिनेता साहिल खान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।