1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. BSF ने जम्मू बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, अब पुलिस कर रही पूछताछ, पाकिस्तान से बातचीत जारी

BSF ने जम्मू बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, अब पुलिस कर रही पूछताछ, पाकिस्तान से बातचीत जारी

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 08, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 01:34 pm IST

बीएसएफ के जवानों ने बॉर्डर पार कर रहे व्यक्ति को चेतावनी दी, लेकिन उसने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। ऐसे में जवानों ने उस पर गोली चला दी। घुसपैठिये को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Pakistani infiltraitor- India TV Hindi
बॉर्डर पर पकड़ा गया घुसपैठिया Image Source : REPORTER INPUT

बीएसएफ के जवानों ने जम्मू कश्मीर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा है। इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घुसपैठिया सात सितंबर की रात नौ बजे के करीब अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर भारत के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में बीएसएफ के जवानं ने उसे चेतावनी दी। उनकी चेतावनी को घुसपैठिये ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उसके ऊपर गोली चला दी गई और बाद में पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद घुसपैठिये को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बीएसएफ की तरफ से बताया गया कि जम्मू के सुचेतगढ़ तहसील में एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करते और आक्रामक तरीके से बॉर्डर की बाड़ की ओर बढ़ते देखा गया। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। खतरा समझकर बीएसएफ जवानों ने उस पर गोली चला दी। उसे बीएसएफ की हिरासत में ले लिया गया।

सरगोधा का रहने वाला है घुसपैठिया

पूछताछ में घुसपैठिये ने अपना नाम सिराज खान, पिता का नाम जाहिद खान, पता 27 चक गांव, तहसील भलवाल, जिला सरगोधा, पंजाब, पाकिस्तान बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के उसके इरादे का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

सात दिन पहले सेना ने नाकाम की थी घुसपैठ की कोशिश

एक सितंबर के दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी पर भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवादियों द्वारा इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। घुसपैठ का यह प्रयास ऐसे समय में हुआ था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद हुई मौतों और तबाही का आकलन करने के लिए शीतकालीन राजधानी जम्मू के दौरे पर आए थे। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से देश में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की हलचल को तड़के बालाकोट के डब्बी गांव के पास देखा गया, जिसके बाद पहली मुठभेड़ हुई। भारी गोलीबारी का सामना करते हुए आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की लेकिन अतिरिक्त बल भेजा गया और गहन तलाशी के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।