1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: कांग्रेस ने NC के लिए छोड़ी नगरोटा सीट, 11 नवंबर को 2 सीटों पर उपचुनाव

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: कांग्रेस ने NC के लिए छोड़ी नगरोटा सीट, 11 नवंबर को 2 सीटों पर उपचुनाव

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 20, 2025 10:17 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 10:27 am IST

कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस के लिए नगरोटा विधानसभा सीट छोड़ दी है। यहां पर 11 नवंबर को उपचुनाव होगा।

फारूक अब्दुल्ला- India TV Hindi
फारूक अब्दुल्ला Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इस बीच, खबर आई है कि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस (NC) के लिए नगरोटा विधानसभा सीट छोड़ दी है। कांग्रेस ने यह फैसला भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के बड़े हितों और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

पिछले चुनाव में था दोस्ताना मुकाबला

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) की रिपोर्ट पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखा गया, जिनमें सबसे प्रमुख यह था कि 2024 के पिछले विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने दोस्ताना मुकाबले के तहत यह चुनाव लड़ा था, तब इस सीट पर नेशनल कांफ्रेंस दूसरे स्थान पर रही थी। गठबंधन के व्यापक मापदंडों और सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि  नगरोटा सीट पर नेशनल कांफ्रेंस चुनाव लड़ेगी।

दोनों सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव

बता दें कि बडगाम सीट नेशनल कांफ्रेंस के नेता और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे से खाली हुई। उमर अब्दुल्ला ने पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी और उन्होंने गांदरबल सीट को अपने पास रखने का फैसला किया। वहीं, नगरोटा सीट बीजेपी के विधायक देविंदर सिंह राणा के निधन के कारण खाली हुई है। इन दोनों सीटों को भरने के लिए चुनाव आयोग 11 नवंबर को उपचुनाव करा रहा है। वहीं, बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 6 में से 3 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी; अब तक 60 नामों का ऐलान

बिहार चुनाव: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, जानें कहां से किसे मिला टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।