1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: कश्मीर के दूधपथरी बडगाम में CRPF की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, कई जवान घायल

VIDEO: कश्मीर के दूधपथरी बडगाम में CRPF की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, कई जवान घायल

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 29, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 05:26 pm IST

कश्मीर के दूधपथरी बडगाम में सीआरपीएफ का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा, इस हादसे में कई जवान घायल हो गए हैं, जिसमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देखें वीडियो...

कश्मीर के बडगाम में हादसा, कई सीआरपीएफ जवान घायल- India TV Hindi
कश्मीर के बडगाम में हादसा, कई सीआरपीएफ जवान घायल

मध्य कश्मीर के बडगाम के खानसाहिब तहसील के दूधपथरी के तंगनार इलाके में सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन जिसका पंजीकरण नंबर अभी तक ज्ञात नहीं है, सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। स्पेशल क्यूएटी साउथ श्रीनगर रेंज के नौ जवान घायल हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सेना बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब तहसील के दूधपथरी के तंगनार इलाके में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। एक अधिकारी ने बताया, "इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के कई जवान घायल हुए हैं।" उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों की सही संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

देखें वीडियो



खबर अपडेट की जा रही है....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।