1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, तीन टेररिस्ट घिरे

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, तीन टेररिस्ट घिरे

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 07, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 07:36 pm IST

कठुआ जिले के एक दूरदराज के गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी शाम को बिल्लावर इलाके के कहोग गांव में शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने दो-तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ बिलावर क्षेत्र के कमाद नाला इलाके में चल रही है। पुलिस को इलाके में आतंकी हलचल की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एसओजी (SOG) टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे बिलावर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमाध नाला में स्थानीय लोगों ने एक आतंकवादी को देखा। सूत्रों ने कहा यह वही आतंकवादी हो सकता है जिसे आज सुबह धन्नू पैरोल पर देखा गया था। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त बल को गांव में भेजा गया है। 

दोनों ओर से फायरिंग जारी, आईजी कर रहे ऑपरेशन की निगरानी

सूत्रों के मुताबिक, तीन आतंकी घेरे होने की सूचना है। आईजी जम्मू भीम सेन टूटी ने मुठभेड़ की पुष्टि एक्स हैंडल पर की है। यह साल 2026 की पहली आतंकी मुठभेड़ और पहला बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है। ऑपरेशन की निगरानी आईजी जम्मू और एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा खुद कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है और ऑपरेशन अभी चल रहा है। 

आतंकी चारों ओर से घिरे

फिलहाल आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया गया है और इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल इलाके में कड़ी नजर रखे हुए हैं। सुरक्षाबलों की ओर से कहा गया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

आतंकी का ठिकाना नष्ट

इससे पहले अभी हाल में ही बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया था। सुरक्षा बलों ने ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये। शनिवार को बारामूला के शेरी क्षेत्र के सुचलीवरन जंगल में तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला था। 

रिपोर्ट- राही कपूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।