1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सत शर्मा बने जम्मू कश्मीर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, अन्य नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

सत शर्मा बने जम्मू कश्मीर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, अन्य नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 09, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 01:47 pm IST

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। इस बीच भाजपा ने सत शर्मा को प्रदेश BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

जम्मू कश्मीर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने सत शर्मा।- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने सत शर्मा। Image Source : PTI

आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ी नियुक्तियां की हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी जम्मू और कश्मीर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ. निर्मल सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भी प्रभार सौंपा गया है। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को कौन सा पद दिया गया है। 

किसे कौन सा पद मिला?

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और सुखनंदन चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, कविंदर गुप्ता को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नोटिस में कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पीएम मोदी करेंगे दौरा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जम्मू-कश्मीर का चुनावी मोर्चा संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। पीएम मोदी 14 सितंबर से जम्मू-कश्मीर में विभिन्न चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भाजपा की होने वाली प्रमुख रैलियों के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर में भाजपा के चुनाव अभियान को गति देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कब-कब हैं चुनाव?

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों के तहत चुनाव होने हैं। तीन चरणों में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होना है। वहीं चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, 5 मुस्लिम कैंडिडेट को दिया टिकट

जिस सीट से उमर अब्दुल्ला लड़ रहे चुनाव, वहां NC नेता के खिलाफ FIR; भड़काऊ भाषण का आरोप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।