1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. शीतलहर की चपेट में आया कश्मीर, पुलवामा में -5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, जानिए कब होगी बर्फबारी?

शीतलहर की चपेट में आया कश्मीर, पुलवामा में -5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, जानिए कब होगी बर्फबारी?

 Published : Dec 12, 2025 11:55 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 12:08 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। रात के समय तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है। पुलवामा में -5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल में कश्मीर पहुंच सकते हैं।

गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी- India TV Hindi
गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी Image Source : PTI-FILE PHOTO

पहाड़ी राज्यों में तापमान अब शून्य से नीचे जाने लगा है। जम्मू- कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। दो-तीन दिनों से कश्मीर में शीत लहर चल रही है। श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के -2.9 डिग्री सेल्सियस से कम था। रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम था।

कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री तक पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य डिग्री तक

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

पुलवामा में अब तक सबसे ठंडा तापमान

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में अब तक का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया है, जहां तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पड़ोसी शहर शोपियां में भी न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आने वाले दिनों में हल्की बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 17 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा कि 18 और 19 दिसंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 20-21 दिसंबर को घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 

छाया रहेगा कोहरा भी

राज्य में 'चिल्लई कलां' यानी 40 दिनों की सबसे भीषण सर्दी शुरू होती है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में घाटी के कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।