1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: किश्तवाड़ में एवलांच से आफत! पहाड़ से पेड़ों को चीरते हुए नीचे आई बर्फ

VIDEO: किश्तवाड़ में एवलांच से आफत! पहाड़ से पेड़ों को चीरते हुए नीचे आई बर्फ

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 29, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 03:59 pm IST

किश्तवाड़ से एवलांच का वीडियो सामने आया है, जिसमें बर्फ ढलान पर लगे पेड़ों को पार करती हुई नीचे आती दिख रही है। जानें किश्तवाड़ में हिमस्खलन का पूरा मामला।

kishtwar avalanche- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हिमस्खलन हुआ है। Image Source : REPORTERS INPUT

Kishtwar Avalanche: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार सुबह भीषण हिमस्खलन हुआ है। यह घटना सुदूर वारवान घाटी में हुई। जानकारी के मुताबिक, इलाके में किसी के जख्मी होने या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली है। खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। यह घटना मध्य कश्मीर के सोनमर्ग में हुए हिमस्खलन के एक दिन बाद हुई है। एवलांच के कारण घरों तक बर्फ आ गई।

पहाड़ की चोटियों से फिसली बर्फ

किश्तवाड़ से आए हिमस्खलन के वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ी से भारी मात्रा बर्फ पहाड़ की चोटियों से फिसलती हुई नीचे की तरफ आती है और घाटी में बने घरों के ऊपर सफेद चादर की तरह बिछ जाती है। वीडियो में सभी घरों की छत और खिड़कियां बर्फ से ढकी नजर आईं। गाड़ियां भी बर्फ से ढकी दिखीं।

पहाड़ के पेड़ों को उखाड़ लाया हिमस्खलन

वीडियो में जहां तक नजर आ रहा है वहां बर्फ ही बर्फ दिख रही है। पहाड़ की चोटी से लेकर तहलटी तक सफेद चादर बिछी हुई है। एवलांच के समय जब बर्फ पहाड़ की चोटी से नीचे की तरफ तेजी से आई तो वह अपने साथ ढलान पर लगे तमाम पेड़ों को भी उखाड़ लाई। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कोई इंसान इसकी चपेट में नहीं आया वरना उसकी जान पर भी बन आ सकती थी।

किश्तवाड़ में भूस्खलन से दर्जनों जानवरों की मौत

गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को भूस्खलन भी हुआ था। इसमें भेड़ और बकरियों सहित दर्जनों पशु दब गए थे और उनकी जान चली गई थी। अफसरों ने बताया कि यहां हस्ती पुल के पास भूस्खलन हो गया। उस वक्त चरवाहों का एक गुट अपने पशुओं के साथ उस इलाके को पार कर रहा था। भूस्खलन में कई जानवर मलबे में दब गए। गनीमत रही कि चरवाहे बाल-बाल बच गए।

पिछले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

(किश्तवाड़ से शाम सधोत्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- ट्रैक्टर के नीचे एक घंटा तक दबा रहा शख्स, हाथ निकालकर मांगता रहा मदद; सामने आया VIDEO

ट्रक के साथ कुछ किमी तक घिसटती रही कार, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की फंसकर हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।