1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Nagrota By Election Result: नगरोटा में बीजेपी की बंपर जीत, जानिए देवयानी राणा कितने वोटों से हुईं विजयी

Nagrota By Election Result: नगरोटा में बीजेपी की बंपर जीत, जानिए देवयानी राणा कितने वोटों से हुईं विजयी

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 14, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 12:46 pm IST

नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्ट ने फतह हासिल कर ली है। बीजेपी कैंडिडेट देवयानी राणा ने जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह से 24647 वोटों के अंतर से हराया है।

नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की देवयानी राणा जीतीं - India TV Hindi
नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की देवयानी राणा जीतीं Image Source : X @ANI/PTI

नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम जारी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवयानी राणा ने नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में विजय पताका फहराई है। उन्होंने कुल 42,350 वोट हासिल कर जीत हासिल की। वहीं, दूसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह रहे।  देवयानी राणा ने जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह से 24647 वोटों के अंतर से हराया है। 

नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। दूसरे नंबर पर रहे जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (भारत) के हर्ष देव सिंह को कुल 17703 वोट मिल। हर्ष देव सिंह को बीजेपी की देवयानी राणा ने 24647 वोटों से हराया है। वहीं, तीसरे नंबर पर जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार शमीम बेगम रहीं। शमीम बेगम को कुल 10872 वोट मिले।

'भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है'

नगरोटा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक देवयानी राणा ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि जिस तरह नगरोटा ने राणा साहब (उनके पिता, दिवंगत विधायक देवेंद्र सिंह राणा) को आशीर्वाद दिया, उसी तरह आज भी उन्होंने एक परिवार होने का फर्ज निभाया और मुझे आशीर्वाद दिया। मैं उनकी आभारी रहूंगी। भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है। आप यहां नगरोटा के साथ-साथ बिहार में भी नतीजे देख सकते हैं।"

8 विधानसभा सीटों पर हुआ था उपचुनाव

बता दें कि देश के 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का आयोजन किया गया था। इनमें राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा, ओडिशा की नुआपाड़ा और जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीटें शामिल हैं। 

इसमें से जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट का परिणाम जारी हो चुका है। इसके अलावा मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट का परिणाम भी आ चुका है।  डम्पा विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ आर लालथांगलियाना ने जीत हासिल की है। उनको कुल 6981 वोट मिले। उन्होंने 562 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं, दूसरे नंबर पर जोराम जन आंदोलन के उम्मीदवार वानलालसैलोवा रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।