1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. उमर अब्दुल्ला से नाराज हैं पार्टी के सांसद? आगा रुहुल्लाह और मियां अल्ताफ ने लगाए CM पर गंभीर आरोप

उमर अब्दुल्ला से नाराज हैं पार्टी के सांसद? आगा रुहुल्लाह और मियां अल्ताफ ने लगाए CM पर गंभीर आरोप

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 27, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 09:20 pm IST

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों सांसदों ने सीएम पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला।- India TV Hindi
सीएम उमर अब्दुल्ला। Image Source : PTI

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और CM उमर अब्दुल्ला के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी सांसद का आरोप है कि चुनाव के दौरान लोगों से जो वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। यहां तक ​​कि सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने बडगाम में होने वाले उपचुनाव में अपनी पार्टी के नेता का चुनाव प्रचार करने से भी इनकार कर दिया है। श्रीनगर से सांसद रुहुल्लाह ने हाल के दिनों में पार्टी लीडरशिप से बढ़ती नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से उमर अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया है कि वे उन लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें वोट दिया था।

मियां अल्ताफ ने भी लगाए आरोप

एनसी के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी के समर्थन में पार्टी के अनंतनाग से सांसद मियां अल्ताफ का भी बयान सामने आया है। सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी ने मौजूदा सरकार की भर्ती अभियान शुरू करने में नाकाम रहने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई डिग्रियों वाले लाखों पढ़े-लिखे युवा खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं।

सीएम ने दी सफाई

हालांकि मियां अल्ताफ और रुहुल्लाह के बयान के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "पार्टी के दोनों सांसदों के बीच बहुत बड़ा अंतर है और ज़मीन-आसमान का फर्क है।" उन्होंने कहा कि पार्टी के पास चुनाव प्रचार का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त नेता हैं। उमर अब्दुल्ला ने सांसद मियां अल्ताफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मियां अल्ताफ और आगा रुहुल्लाह में बहुत फर्क है। वह एक पिता समान व्यक्ति हैं। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और मुझे मेरे पिता की तरह सलाह दी है।

स्टेटहुड पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "स्टेटहुड को लेकर मैं पहले दिन से उम्मीद कर रहा था, लेकिन अब स्टेटहुड की बहाली की उम्मीदें हर गुज़रते दिन के साथ कम होती जा रही हैं।" एक दिन पहले, 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने चेतावनी दी थी कि अगर एक तय समय सीमा के अंदर राज्य का दर्जा वापस नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बयान से पूरे इलाके में राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर मुसलमानों को संसदीय प्रतिनिधित्व से बाहर रखकर धर्म के आधार पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। सेशन के दौरान एक BJP विधायक को जवाब देते हुए अब्दुल्ला ने कहा, “हम भरोसा दिलाते हैं कि बाढ़ राहत बिना किसी भेदभाव के और निष्पक्ष तरीके से बांटी जाएगी; यह हमारी राजनीति नहीं है।”

यह भी पढ़ें-

चंद मिनटों में पार कर दी धनतेरस पर खरीदी नई स्कॉर्पियो, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! कार और बस की टक्कर के बाद आ भिड़ी ट्रक, तीन की मौत; 15 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।