1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा सक्रिय! आतंकियों को मदद पहुंचाने के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक IED बरामद

जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा सक्रिय! आतंकियों को मदद पहुंचाने के 3 आरोपी गिरफ्तार, एक IED बरामद

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 15, 2026 07:01 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 07:16 am IST

राजौरी पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप में ओवर ग्राउंड वर्कर्स का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Jammu and Kashmir- India TV Hindi
3 आरोपी गिरफ्तार Image Source : ANI

राजौरी: जम्मू कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां राजौरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े होने के आरोप में एक 'ओवर ग्राउंड वर्कर' (OGW) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भी हो गई है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान-

  1. जाकिर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी कोटचरवाल तरयाथ राजौरी।
  2. मोहम्मद आजम पुत्र अली बहादुर निवासी कोटचरवाल तरयाथ राजौरी।
  3. मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी उधन राजौरी।

 

टेरर मॉड्यूल की जांच के दौरान हुईं गिरफ्तारियां

दरअसल पीर पंजाल इलाके में एक टेरर मॉड्यूल की जांच चल रही थी। इसी दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर दूसरी मदद पहुंचाने में शामिल थे।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि पकड़े गए लोग गाइड का काम करते थे और आतंकवादी समूहों को कश्मीर घाटी की ओर जाने में मदद करते थे। इनके ऊपर कई हाई-प्रोफाइल हमलों (जिनमें नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले भी शामिल हैं) से जुड़े आतंकवादियों को जमीनी मदद पहुंचाने का भी शक है। 

जांच के दौरान, एक आरोपी की जानकारी पर एक IED बरामद किया गया। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि यह डिवाइस कथित तौर पर एक आतंकवादी समूह के सदस्यों ने आरोपी को सुरक्षित रखने और किसी टारगेटेड हमले में इस्तेमाल करने के लिए सौंपा था। आगे की जांच जारी है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों और उनके संगठनों की नापाक हरकतों पर नकेल कसने के लिए सेना और पुलिस अलर्ट मोड में रहती है। तमाम बड़े आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे में आतंकियों के सीमा पार बैठे आका बौखलाए हुए हैं और कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए साजिशें रचते रहते हैं। कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए आतंकी, ओवर ग्राउंड वर्कर्स का इस्तेमाल करते हैं। ये वर्कर्स आतंकियों को लोकेशंस की जानकारी देते हैं और जरूरी सामान उपलब्ध करवाते हैं। कश्मीर में अभी भी आतंकी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश में हैं और ये ओवर ग्राउंड वर्कर उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि NIA ने सख्त कार्रवाई की है और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी सीमा-पार आतंकी साजिश के मामले में कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें-

कश्मीरी पंडितों को जान से मारने की धमकी, आतंकी संगठन ने कहा- 'माफी मांगो या अंजाम भुगतो...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।