1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पुलिस देगी 20 लाख रुपये का इनाम, बस देनी होगी पहलगाम हमले के आतंकियों की खबर

पुलिस देगी 20 लाख रुपये का इनाम, बस देनी होगी पहलगाम हमले के आतंकियों की खबर

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 23, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 10:10 pm IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अंदाम देने वाले आतंकियों की सूचना देने पर पुलिस ने 20 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पहलगाम की घटना से जुड़े आतंकी।- India TV Hindi
पहलगाम की घटना से जुड़े आतंकी। Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आतंकियों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। सेना और पुलिस दोनों ही आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, अब जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की सूचना देने वालों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया है।

20 लाख रुपये के इनाम का ऐलान

अनंतनाग पुलिस ने पोस्टर जारी कर के कहा है कि मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के मामले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में सहायक कोई भी सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

यहां दे सकते हैं सूचना 

  • 9596777666 - SSP अनंतनाग 
  • 9596777669 - PCR अनंतनाग 
  • E-mail: dpoanantnag-jk@nic.in

पुलिस ने किया इनाम का ऐलान।
Image Source : INDIA TVपुलिस ने किया इनाम का ऐलान।

आतंकियों की पहचान आई सामने

मंगलवार को पहलगाम में 'मिनी स्विटजरलैंड' कहे जाने वाले पर्यटक स्थल बैसरन में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए  थे। PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि घटना में शामिल संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों के नाम- आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। इन तीनों आतंकवादियों के 'कोड' नेम- मूसा, यूनुस और आसिफ थे। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पुंछ में आतंकी घटनाओं में भी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।