1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर के कई इलाकों में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने मार गिराए: सूत्र

कश्मीर के कई इलाकों में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, भारत ने मार गिराए: सूत्र

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 10, 2025 01:23 pm IST,  Updated : May 10, 2025 01:48 pm IST

पाकिस्तान ने कश्मीर में ड्रोन अटैक करने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया।

कश्मीर में ड्रोन अटैक की कोशिश नाकाम- India TV Hindi
कश्मीर में ड्रोन अटैक की कोशिश नाकाम Image Source : PTI

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान, भारत पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक करने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन अटैक हुआ, जिसे मार गिराया गया। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई।

ब्लैकआउट, सायरन की गूंज

इससे  पहले जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इस हमले को नाकाम कर दिया। भारत ने पाक के कई ड्रोन मार गिराए। हमले के बाद जम्मू, सांबा, उधमपुर, राजौरी, अखनूर और फिरोजपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया।

घरों में रहें, लाइन बंद रखें

स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और रोशनी बंद रखने की सलाह दी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोनों ने जम्मू, सांबा, और पठानकोट के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके साथ ही पुंछ और उधमपुर में भी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। सांबा में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के बीच कई ड्रोनों को नष्ट किया, जिसके कारण जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं।

पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम

शुक्रवार देर पाकिस्तान ने भारत के 26 नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी हमलों को भारतीय वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए। भारत के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। भारत ने इस एयरस्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई। ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च के बाद पाकिस्तान, भारत पर लगातार हमले की कोशिश कर रहा है, जिसे हमारी सेना नाकाम कर रही है।

ये भी पढ़ें-

धमकों से दहल उठा पाकिस्तान का 6 एयरबेस, VIDEO में देखें भारत ने कैसे किया तबाह?

Jodhpur Red Alert: "एयरस्ट्राइक हो सकती है, घर में रहें", जोधपुर में अलर्ट जारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।