1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कुलगाम में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त

कुलगाम में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 03, 2025 11:41 am IST,  Updated : Nov 03, 2025 12:35 pm IST

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों ने दो पुराने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त।- India TV Hindi
आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त। Image Source : REPORTER INPUT

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों ने दमहाल हंजीपोरा के वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पुराने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान विशेष खुफिया जानकारी के बाद 9 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्रों के बीच दो पुराने ठिकानों का पता लगाया गया और बाद में उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक वन क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी गई है, तथा आगे भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अतिरिक्त छिपा हुआ भंडार या आतंकवादी गतिविधियां तो नहीं हैं।

पिछले महीने अनंतनाग में हुआ ऑपरेशन

यह कार्रवाई पिछले महीने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हॉर्नाग-वतकश जंगल में इसी तरह के एक ऑपरेशन के बाद हुई है। पिछली कार्रवाई में सुरक्षा बलों को एक सुरक्षित ठिकाना मिला था। यह तलाशी 19 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। अधिकारियों ने घटनास्थल से बैकपैक, गर्म कपड़े, बर्तन, खुदाई के औजार, एक गैस सिलेंडर और संदिग्ध युद्ध-संबंधी सामान (WLS) बरामद किए। इन चीजों से संकेत मिलता है कि इस ठिकाने पर हाल ही में आतंकवादियों ने कब्जा किया होगा, जो सुरक्षा बलों की मौजूदगी का पता चलने के बाद भाग गए होंगे।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि हवाई निगरानी से बचने के लिए इन ठिकानों को रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया था और ये इस क्षेत्र में आतंकवादियों के अस्थायी ठिकानों के रूप में काम कर सकते थे। अधिकारी ने कहा, "इसका पता लगना आतंकवादियों की रसद और आवाजाही के लिए एक झटका है।" दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है।

यह भी पढ़ें-

शराब के नशे में ट्रेन में सवार हुआ सनकी, युवती को बेवजह दिया धक्का; मचा हड़कंप

खौलते पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, ढाई साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।