1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. श्रीनगर में बड़े हमले की थी साजिश, पुलिस ने आतंकियों के 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर में बड़े हमले की थी साजिश, पुलिस ने आतंकियों के 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 04, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 06:42 pm IST

एक चेकप्वाइट पर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े आतंकवादियों के 3 सहयोगियों का घेराव करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकियों की पहचान इमरान अहमद नजर, वसीम अहमद मुट्टा, वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई है।

srinagar police, terrorist,  LET,  jammu kashmir- India TV Hindi
पुलिस ने आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। Image Source : INDIA TV

श्रीनगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ से जुड़े आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों को श्रीनगर के नाटिपोरा इलाके से गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। इस बाबत पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक छोटी टीम को हरनबल नाटिपोर में तैनात किया। एक चेकप्वाइट पर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकवादियों का घेराव करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान इमरान अहमद नजर, वसीम अहमद मुट्टा, वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई है। 

श्रीनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

पकड़े गए सभी आरोपी बारामूला, कमरवाड़ी और पाजलपोरा बिजबेहरा के रहने वाले हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इनके पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 10 राउंड पिस्टल की गोलियां और 25 राउंड एके 47 की गोलियां बरामद की है। साथ ही अन्य सामग्रियां भी इनके पास से बरामद की गई हैं। बता दें कि वकील अहमद भट्ट पहले प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसजेके के साथ जुड़ा एक सक्रिय आतंकी था। वह दो साल से जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था। 

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि तीनों आतंकवादी सहयोगी श्रीनगर शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टीआरएफ से जुड़े और टीआरएफ के सक्रिय आतंकवादियों से विस्फोटक पदार्थ और गोला बारूद ले रहे थे। पुलिस को मिली सूचना के बाद जिस तरह पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है उससे एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया है। आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चानापोरा थाने में धारा 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 7/25 शस्त्र अधिनियम, 18, 23, 39 यूएपीए अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इस बाबत जांच में जुट चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।