1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 15 दिन की छुट्टियों से पहले क्लास में सो गया छात्र, जगा तो अकेला था, 4 घंटे बाद राहगीर ने आवाज सुनकर की मदद

15 दिन की छुट्टियों से पहले क्लास में सो गया छात्र, जगा तो अकेला था, 4 घंटे बाद राहगीर ने आवाज सुनकर की मदद

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 06, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 10:51 pm IST

छात्र की नींद खुली तो वह कक्षा में अकेला था और गेट बाहर से बंद था। वह लगभग चार घंटे तक चिल्लाता रहा। इसके बाद पास से गुजर रहे व्यक्ति ने उसकी आवाज सुनी और मदद की।

School- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू के बनिहाल में एक सरकारी मिडिल स्कूल में छात्र कक्षा के अंदर सो गया और कई घंटों तक फंसा रहा। लगभग 4 घंटे तक छात्र क्लासरूम में फंसा रहा। इसके बाद पास से गुजर रहे व्यक्ति ने उसकी आवाज सुनी और मदद की। जानकारी के अनुसार 7वीं कक्षा का एक छात्र क्लासरूम में सो गया और गलती से स्कूल परिसर के अंदर ही छूट गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना 4 जुलाई को हुई। रामबन जिले में 15 दिन की गर्मियों की छुट्टियों से ठीक पहले के आखिरी कामकाजी दिन, 7वीं कक्षा का एक छात्र क्लासरूम में सो गया। किसी का ध्यान उस पर नहीं गया और स्कूल में ताला लगा दिया गया।

शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए

जब बच्चा जागा, तो उसने खुद को क्लासरूम के अंदर बंद पाया और मदद के लिए आवाज लगाता रहा। लगभग चार घंटे बाद, किसी ने उसकी आवाज सुनी, उसे क्लासरूम से बाहर निकाला और स्थिति का एक वीडियो भी बनाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बनिहाल जोन के सरकारी मिडिल स्कूल के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया और तीन सदस्यीय समिति से जांच के आदेश दिए।

तीन दिन में जांच समिति देगी रिपोर्ट

आदेश में इस घटना को घोर लापरवाही और छात्रों की सुरक्षा व देखरेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कर्तव्य में कोताही का मामला बताया गया। इसमें कहा गया कि इस चूक से बच्चे की जान और सुरक्षा को खतरा हो सकता था। समिति को घटना की परिस्थितियों की गहन और निष्पक्ष जांच करने, चूक के लिए जिम्मेदारी तय करने और तीन दिनों के भीतर सुझावों के साथ विस्तृत रिपोर्ट सीईओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में छह शिक्षकों का स्टाफ है, जिसमें एक हेडमास्टर और तीन सपोर्ट स्टाफ सदस्य शामिल हैं।

सभी नौ सदस्य निलंबित

घटना का संज्ञान लेते हुए रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बनिहाल जोन के राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में कार्यरत सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया और तीन सदस्यों वाली एक समिति को जांच की जिम्मेदारी दी। सीईओ द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, यह घटना चार जुलाई को हुई थी। छात्र स्कूल समय के बाद रात करीब आठ बजे स्कूल की इमारत में बंद मिला था। आदेश में इस घटना को छात्रों की सुरक्षा और देखरेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही और कर्तव्य में खामी बताया गया। इसमें कहा गया कि इस चूक से बच्चे की जान और सुरक्षा को खतरा हो सकता था। आदेश में कहा गया कि जांच के नतीजे आने तक, बनिहाल जोन के राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह के सभी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1956 के नियम 31 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीईओ के मुताबिक, कर्मचारी अगले आदेश तक हालांकि स्कूल में तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में एक प्रधानाध्यापक सहित छह अध्यापक और तीन सहायक कर्मी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें-

किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भारी बारिश से तबाही, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन, मलबे में दबी गाड़ियां

दिल्ली के स्कूल में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, धारा 125 के तहत मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।