1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के स्कूल में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, धारा 125 के तहत मामला दर्ज

दिल्ली के स्कूल में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, धारा 125 के तहत मामला दर्ज

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 06, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 01:07 pm IST

दिल्ली के सरकारी स्कूल में बच्चों के मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। बता दें स्कूल की एक सहायक कर्मचारी की नजर जैसे ही इस मृत छिपकली पर पड़ी, वैसे ही मील का वितरण रोक दिया गया।

DELHI- India TV Hindi
मिड डे मिल में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला। (फोटो- प्रतीकात्मक) Image Source : INDIA TV

दिल्ली के हरि नगर स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान भोजन में मृत छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 3 जुलाई 2026 को हरि नगर थाने में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भोजन वितरण के दौरान दो-तीन बच्चों को खाना परोसने के बाद स्कूल की एक सहायक कर्मचारी की नजर भोजन में मृत छिपकली पर पड़ी। इसके तुरंत बाद मिड-डे मील का वितरण रोक दिया गया। पुलिस ने कथित रूप से दूषित भोजन के नमूने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता  की धारा 125 के तहत हरि नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल, इस घटना के कारण किसी भी छात्र या स्कूल स्टाफ के बीमार होने, फूड पॉइजनिंग या अन्य किसी प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें ये घटना 3 जुलाई की है। जानकारी अनुसार 3 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे एक एनजीओ द्वारा स्कूल में मिड-डे मिल पहुंचाया गया था। जिसमें चावल और चना दाल से भरे सीलबंद कंटेनर थे। भोजन को रोजना की तरह एक सुरक्षित और साफ स्थान पर रखा गया था। बताया जा रहा है जिस दिन ये घटना घटित हुई थी उस दिन स्कूल में स्पोर्ट्स और कल्चरल इंचार्जों की सलाना जोनल मीटिंग के साथ-साथ पौधारोपण अभियान का आयोजन भी था। इसी कारण से इस दिन स्कूल में शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। 

अधिकारियों और स्कूल की मिड-डे मील कमेटी के सदस्यों के सामने ही भोजन की जांच की गई जिसके बाद बच्चों को खाना बांटना शुरू किया गया। फिर खाना परोसते हुए स्कूल की एक सहायक कर्मचारी की नजर कंटेनर में पड़ी छिपकली पर पड़ी। जिसके बाद तुरंत ही भोजन का वितरण रोक दिया गया। इस मामले की सूचना फिर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:

अरुणा आसफ अली अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, ड्यूटी रूम में मिला शव, 3 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद

अपनी शादी की पार्टी देकर लौट रही नवविवाहिता का सोसाइटी में मिला शव, 2 महीने पहले लिए थे सात फेरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।