1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. बारामुला में घुसपैठ कर रहे आतंकियों का सर्विलांस फुटेज आया सामने, देखिए वीडियो

बारामुला में घुसपैठ कर रहे आतंकियों का सर्विलांस फुटेज आया सामने, देखिए वीडियो

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 23, 2025 04:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 04:59 pm IST

जम्मू कश्मीर के बारामुला में घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। घुसपैठ कर रहे आतंकियों का सर्विलांस फुटेज भी अब सामने आ चुका है, जिसमें 2 आतंकी घुसपैठ करते दिख रहे हैं।

Surveillance footage of terrorists infiltrating Baramulla surfaced watch the video- India TV Hindi
घुसपैठ कर रहे आतंकियों का सर्विलांस फुटेज आया सामने Image Source : INDIA TV

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा के संगठन टीआरएफ ने ली है। बता दें कि इस घटना के बाद से देशभर में इसके खिलाफ गुस्सा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से आ रहे आतंकवादी एक बार फिर घुसपैठ करने की तैयारी में थे। दरअसल बारामुला से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। बता दें कि आतंकियों के घुसपैठ को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। वहीं घुसपैठ कर रहे इन आतंकियों का वीडियो भी अब सामने आ चुका है।

आतंकियों के घुसपैठ का वीडियो आया सामने

बता दें कि जो वीडियो हमारे पास आया है वह सर्विलांस वीडियो है, जिसमें 2 आतंकवादी जंगलों से होकर बारामुला में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि सुरक्षाबलों ने इस घुसपैठ की घटना को नाकाम कर दिया है। बता दें कि अभी पहलगाम हमले की आग ठंडी भी नहीं हुई है कि एक बार फिर आतंकवादियों ने घुसपैठ करना शुरू कर दिया है। बता दें कि पहलगाम की घटना में आईबी के एक कर्मचारी और भारतीय नौसेना के एक लेफ्टिनेट की भी मौत हुई है। एक के बाद एक इस हमले से जुड़े आतंकवादियों की जानकारी अब सामने आने लगी है।

पीडीपी ने निकाला मार्च

इस हमले के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मार्च निकाला। इस आतंकवादी हमले में मंगलवार को 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से ज्यादातर टूरिस्ट थे। मुफ्ती और पीडीपी कार्यकर्ता श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास पार्टी मुख्यालय में इकट्ठे हुए और वहां से विरोध मार्च की शुरुआत की। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों की हत्या के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। तख्तियों पर लिखा था -"यह हम सभी पर हमला है", "निर्दोषों की हत्या आतंकी कृत्य है" और "निर्दोषों की हत्या बंद करो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।