1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. भारत के इस राज्य में माइनस 17 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान, बर्फ से ढके कई इलाके

भारत के इस राज्य में माइनस 17 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान, बर्फ से ढके कई इलाके

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 04, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 12:15 pm IST

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया है। सबसे ज्यादा ठंड झोलजिला में पड़ रही है। यहां का तापमान माइनस 17 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

जम्मू-कश्मीर में माइनस 17 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में माइनस 17 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान Image Source : FILE-PTI

श्रीनगरः एक ओर जहां उत्तर भारत में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है वहीं, जम्मू-कश्मीर में हाड़ जमा देने वाले सर्दी पड़ रही है। श्रीनगर से लेकर लेह तक तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। साउथ कश्मीर का शोपियां और पहलगाम कश्मीर का सबसे सर्द इलाका रहा। पहलगाम में आज रात का तापमान -4.8 और शोपियां में आज रात का तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

श्रीनगर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां पर रात का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का हाल कश्मीर से भी बुरा है। झोलजिला का तापमान माइनस 17 डिग्री तक पहुंच चुका है। लेह का तापमान माइनस 8.8 डिग्री तक नीचे चला गया है। 

कश्मीर क्षेत्र में कहां कितना तापमान

  • श्रीनगर = -2.0°C
  • काजीगुंड = -2.2°C
  • पहलगाम = -4.8°C
  • कुपवाड़ा = -1.2°C
  • कोकेरनाग = 0.4°C
  • गुलमर्ग = -3.5°C
  • सोनमर्ग = -3.7°C
  • ज़ोजिला = -17.0°C
  • अनंतनाग = -3.9°C
  • गांदरबल = -2.2°C
  • पुलवामा = -4.7°C
  • बांदीपोरा = -2.3°C
  • बारामूला = -1.3°C
  • बडगाम = -2.8°C
  • कुलगाम = -2.6°C
  • शोपियां = -4.7°C
  • लारनू = -4.7°C

जम्मू क्षेत्र में कहां कितना तापमान

  • जम्मू = 8.4°C
  • बनिहाल = 3.2°C
  • बटोटे = 6.5°C
  • कटरा = 10.0°C
  • भद्रवाह = 1.4°C
  • किश्तवार = 6.0°C
  • पैडर = -3.5°C
  • कठुआ = 8.3°C
  • रामबन = 7.7°C
  • रियासी = 7.0°C
  • सांबा = 4.8°C
  • उधमपुर = 4.5°C
  • राजौरी = 4.4°C
  • लेह = -8.8°C
  • कारगिल = -7.9°C

कई इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी

जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। मंगलवार को भी बड़े पैमाने पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुपवाड़ा में भारी बर्फबारी हुई। इस ताज़ा बर्फबारी के कारण पेड़ बर्फ के भार से झुक गए और नदियां और झरने जम गए। बता दें कि बर्फबारी का चरम मौसम दिसंबर और फरवरी के बीच होता है। इस दौरान बर्फ़ीले तूफ़ान और भारी बर्फबारी काफी आम है। 

जम्मू-कश्मीर के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने पुष्टि की कि सर्दी बढ़ने के साथ ला नीना प्रभाव तेज होने वाला है। ला नीना की वापसी के साथ, कश्मीर की शीतकालीन वंडरलैंड में तब्दील होने की संभावना है, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।