Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड चुनाव 2024: क्या 'बाघमारा' से जीत की हैट्रिक लगाएगी BJP? जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

झारखंड चुनाव 2024: क्या 'बाघमारा' से जीत की हैट्रिक लगाएगी BJP? जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Oct 24, 2024 09:15 am IST, Updated : Oct 24, 2024 09:16 am IST

बाघमारा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ने ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाघमारा सीट पर इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं।

बाघमारा विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX बाघमारा विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटे हैं। यहां इस बार दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हैं। राज्य के वीआईपी सीटों की बात करें तो बाघमारा विधानसभा क्षेत्र (Baghmara Assembly constituency) उनमें से एक है। यह सामान्य सीट है। बाघमारा झारखंड के धनबाद जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। यह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आती है ये सीट

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड) और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), झारखंड विकास मौर्चा (JMM) मुख्य दल हैं। यहां से अभी बीजेपी के दुलु महतो वर्तमान में बाघमारा सीट से विधायक हैं। दुलु महतो ने 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र विशेष रूप से राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण राजनीतिक महत्व रखता है।

चुनाव से संबंधित जरूरी आंकड़ें

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान बाघमारा निर्वाचन क्षेत्र में 1,79,876 मतदाता थे। इसमें से 87,677 पुरुष और 75,042 महिला मतदाता थे। निर्वाचन क्षेत्र में 435 डाक वोट डाले गए। 2014 में बाघमारा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,54,074 थी। इसमें से 96,087 मतदाता पुरुष और 83,208 महिला मतदाता थे। निर्वाचन क्षेत्र में 581 वैध डाक मत थे। 2014 में बाघमारा में सेवा मतदाताओं की संख्या 485 (474 ​​पुरुष और 11 महिला) थी।

बीजेपी ने शत्रुघ्न महतों को चुनावी मैदान में उतारा

जैसा कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 दो चरणों में हैं। यहां पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण यानी 20 नवंबर को वोटिंग होगी। विधानसभा के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 2024 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यहां से शत्रुघ्न महतो को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने जलेश्वर महतो को मैदान में उतारा है। अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

पिछली बार यहां से बीजेपी की हुई थी जीत

बाघमारा विधानसभा सीट 2019 के चुनावी नतीजों पर पर नजर डाले तो यहां पिछली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार दुलु महतो ने 824 वोटों (0.46%) के मामूली अंतर से सीट जीती थी। उन्हें 43.71% वोट शेयर के साथ 78,291 वोट मिले था। दुलु महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो को हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार को 77,467 वोट (43.25%) मिले थे। जेडी(यू) के सुभाष रे 6,528 वोट (3.64%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। निर्दलीय उम्मीदवार बिनायक कुमार गुप्ता सिर्फ 3,527 वोट (1.97%) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल पड़े की संख्या 1,79,134 थी। यहां वोटिंग 62.64% हुई थी।

2014 में बीजेपी ने JDU उम्मीदवार को हराया था

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार दुलु महतो ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 51.65% वोट शेयर के साथ 86,549 वोट मिले थे। जेडी(यू) उम्मीदवार जलेश्वर महतो को 56,980 वोट (32.78%) मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। दुलु ने जलेश्वर महतो को 29,623 वोट (17.66%) के अंतर से हराया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल पड़े वोटों की संख्या 167662 थी। 2014 में वोटिंग प्रतिशत 64.48 थी। जेएमएम उम्मीदवार सूरज महतो 8053 वोट (4.80%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे और जेवीएम उम्मीदवार सीताराम भुइया 2670 वोट (1.59%) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से चुने जा चुके हैं विधायक

  • 2019 दुलु महतो -बीजेपी 
  • 2014 दुलु महतो -बीजेपी
  • 2009 दुलु महतो -JVM (P)
  • 2005 जलेश्वर महतो -JDU
  • 2000 जलेश्वर - महतो समता पार्टी

     

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement