1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. कांग्रेस की तरह भेदभाव नहीं करती BJP, मोदी मंत्रिमंडल में हैं 27 ओबीसी मंत्री: नड्डा

कांग्रेस की तरह भेदभाव नहीं करती BJP, मोदी मंत्रिमंडल में हैं 27 ओबीसी मंत्री: नड्डा

 Published : Nov 12, 2024 07:24 pm IST,  Updated : Nov 12, 2024 07:24 pm IST

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा अन्य जातियों के आरक्षण को प्रभावित किए बिना ओबीसी आरक्षण को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर देगी।

pm modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

जमुआ (झारखंड): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर पिछड़े समुदाय का विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा जाति, पंथ या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है। झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्रियों को शामिल किया। नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व मानचित्र पर एक सुनहरे स्थान के रूप में उभरने के बाद उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

'ओबीसी आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करेगी बीजेपी'

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कांग्रेस की तरह भेदभाव नहीं करती। कांग्रेस पिछड़ों का विरोध करती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनकी मंत्रिपरिषद में 27 ओबीसी मंत्री हैं।’’ नड्डा ने कहा कि झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा अन्य जातियों के आरक्षण को प्रभावित किए बिना ओबीसी आरक्षण को मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर देगी।

'कभी भी जेल जा सकते हैं हेमंत सोरेन'

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों के अधिकारों को छीनने वाली सरकार है। उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन जमानत पर हैं और कभी भी जेल जा सकते हैं, ऐसी ताकतों को अलविदा कहें। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को वोट दें।’’

'बीजेपी सत्ता में आई तो झारखंड में 10 नए मेडिकल कॉलेज'

बता दे कि सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ED ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। झारखंड हाई कोर्ट ने 28 जून को उन्हें जमानत दे दी थी। नड्डा ने कहा कि अगर झारखंड में भाजपा सत्ता में आती है, तो वह 10 मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी, साथ ही निर्बाध परिवहन के लिए वाया रांची, वाराणसी और कोलकाता के बीच एक एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

NRC से क्यों डरते हैं भारत के मुसलमान? इसका मतलब वे हैं घुसपैठिए,' बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

झारखंड चुनाव: हेमंत का वादा-'सस्ती LPG, महिलाओं को देंगे 2500 रुपये', JMM के घोषणापत्र में और क्या-क्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।