1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. रात में एक बाइक में बैठकर पार्टी करने निकले 4 दोस्त, अज्ञात वाहन की चपेट में आए, सर फटने से चारों की मौत

रात में एक बाइक में बैठकर पार्टी करने निकले 4 दोस्त, अज्ञात वाहन की चपेट में आए, सर फटने से चारों की मौत

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 15, 2026 11:22 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 11:22 am IST

चारों युवकों की मौत सर फटने से हुई है। इनमें से तीन नाबालिग थे। वहीं, चौथे की उम्र 18 साल थी। हादसा रात में 11 बजे के करीब हुआ। खाना खाने के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ।

Road Accident- India TV Hindi
सड़क हादसे का शिकार हुए युवक Image Source : REPORTER INPUT

झारखंड के बोकारो में एक भीषण सड़क हादसे में देर रात चार युवकों की मौत हो गई। चारों मृतक आपस में दोस्त थे और एक ही बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों की मौत हो गई। एक दोस्त बाहर कमाने गया था और मनसा पूजा में घर लौटा था। चारों बीती रात पार्टी मनाने निकले थे, लेकिन फिर लौट के नहीं आए। चारों की मौत सर फटने से हुई। हादसे के बाद ज्यादा खून बह जाने से चारों की मौत हो गई।

हादसा बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुआ। सिधावनी बोकारो पुरुलिया मार्ग, एनएच 32 पर शुक्रवार रात 11 बजे एक ही मोटरसाइकिल में सवार चार युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चारों युवक पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव के रहने वाले है। 

मृतकों में तीन नाबालिग शामिल

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक पिता हरि प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो पिता परमेश्वर महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो पिता शक्ति पद महतो और 18 वर्षीय धना महतो पिता बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुई है। चारों को पिंड्राजोरा पुलिस चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले गई, जहां चिकित्सको ने चारों को मृत घोषित कर दिया। चार मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस चारों शवो को बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया है। घटना का खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार धना महतो कहीं बाहर रहकर नौकरी कर रहा था। वह मनसा पूजा मनाने को लेकर शुक्रवार को ही घर आया था। आज ही चारों युवक एक ही मोटर साइकिल में सवार होकर बंगाल की ओर खाने पीने गये थे। घर लौटने के क्रम में सिघाबनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों का सर फट गया और चारों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

(बोकारो से मृत्युंजय मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

तालाब किनारे मिला पति-पत्नी का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

झारखंड में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों की पिटाई से हुई युवक की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।