1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए CWC के मैनेजर, CBI ने घर की जांच की तो और 21 लाख कैश बरामद; जेवरात भी मिले

1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए CWC के मैनेजर, CBI ने घर की जांच की तो और 21 लाख कैश बरामद; जेवरात भी मिले

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 25, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 05:23 pm IST

CBI ने हजारीबाग में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC) के मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

CWC manager arrested Hazaribagh- India TV Hindi
CBI ने रिश्वत लेते हुए CWC के मैनेजर को पकड़ा। Image Source : REPORTERS INPUT

CWC Manager Arrested Hazaribagh: सीबीआई ने झारखंड के हजारीबाग में केंद्रीय गोदाम निगम (CWC) के मैनेजर पर एक्शन लिया और 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिर, सीबीआई ने आरोपी मैनेजर के आवासीय परिसर पर तलाशी ली, जिसमें 21 लाख रुपये कैश, भारी मात्रा में आभूषण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज और अन्य डिजिटल सबूत बरामद हुए।

भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को पता लगी रही CBI

एजेंसी ने गिरफ्तार आरोपी को रांची की सक्षम अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच के दौरान, सीडब्ल्यूसी के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एजेंसी हर एंगल से पड़ताल कर रहे हैं, ताकि भ्रष्टाचार के इस केस में संलिप्त सभी लोगों को कानून के दायरे में लाया जाए।

डिजिटल डिवाइस की कराई जाएगी फॉरेंसिक जांच

इन बरामदगी से यह इशारा मिल रहा है कि आरोपी के पास आय से ज्यादा प्रॉपर्टी हो सकती है, जिसकी अब विस्तृत जांच हो रही है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी का संपर्क किन-किन लोगों के साथ है और क्या इस केस में कोई बड़ा नेटवर्क एक्टिव है।

मैनेजर के घर से 21 लाख रुपये कैश बरामद

सीबीआई, इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या करप्शन के इस केस में केंद्रीय गोदाम निगम के अन्य अफसरों या कर्मचारी भी शामिल हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि बरामद हुए 21 लाख रुपये मेज पर रखे हुए हैं। साथ ही, CBI ने CWC के मैनेजर के घर से जो जेवरात और अन्य दस्तावेज बरामद किए वे भी तस्वीरों में दिखाई दिए। गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI हमारे देश की प्रमुख शीर्ष जांच एजेंसी है, जो प्रमुख तौर पर भ्रष्टाचार, गंभीर अपराधों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े केस की पड़ताल करती है।

ये भी पढ़ें- दाऊद गैंग को बड़ा झटका! तुर्की में पकड़ा गया कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला, पढ़िए उसकी क्राइम कुंडली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।