1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में लोगों की जेब पर लगेगा झटका! 1 मई से इतने रुपये मंहगी हो सकती है बिजली

झारखंड में लोगों की जेब पर लगेगा झटका! 1 मई से इतने रुपये मंहगी हो सकती है बिजली

 Published : Apr 20, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 12:46 pm IST

मौजूदा समय में शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 6.55 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देना पड़ता है लेकिन अब एक मई से बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी हो रही है।

Electricity, jharkahand- India TV Hindi
झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका Image Source : FILE

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार अब बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर झटका देनेवाली है। जानकारी के मुताबिक झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि 1 मई से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ सकती है। नए टैरिफ का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग हर हाल में नया टैरिफ 30 अप्रैल तक घोषित कर देना चाहता है ताकि इसे 1 मई से लागू किया जा सके। 

मौजूदा रेट 6.55 रुपये प्रति यूनिट

मौजूदा समय में शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 6.55 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देना पड़ता है, जिसे बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं फिक्सड चार्ज को भी बढ़ाने की योजना है। फिक्सड चार्ज 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया है। 

मार्च में ही पूरी हो चुकी है जनसुनवाई

उधर, जीबीवीएनएल भी नई बिजली दर का इंतजार कर रहा है। पिछले साल टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी। जेबीवीएनएल ने राज्य में बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। जेबीवीएनएल के टैरिफ प्रस्ताव पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई की प्रक्रिया मार्च महीने में ही पूरी कर ली गई है।

वहीं जनसुनवाई के दौरान आई आपत्तियों का जवाब भी जेबीवीएनएल झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को दे चुका है। अब बिजली दरों को अंतिम रूप देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक इस साल बिजली की दरों में एक रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।