1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पूरे परिवार ने एक साथ खत्म की जिंदगी, फंदे से लटकते मिले चार लोगों के शव; फांसी लगाकर दी जान

पूरे परिवार ने एक साथ खत्म की जिंदगी, फंदे से लटकते मिले चार लोगों के शव; फांसी लगाकर दी जान

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 24, 2025 02:31 pm IST,  Updated : May 24, 2025 02:54 pm IST

झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूरे परिवार ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। परिवार के चार सदस्यों का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है।

फंदे से लटकता मिला चार लोगों का शव।- India TV Hindi
फंदे से लटकता मिला चार लोगों का शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। सभी के शव फंदे से लटकते हुए मिले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि परिवार के मुखिया को हाल ही में कैंसर होने के बारे में पता चला था, जिसे लेकर वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

परिवार में मौजूद थे चार लोग

दरअसल, पूरा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव एक कमरे से बरामद किया गया है। सभी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। चारों के शव शुक्रवार रात को गम्हरिया इलाके के चित्रगुप्त नगर स्थित उनके घर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार (40), उसकी पत्नी डोली देवी (35) और इन दोनों की दो नाबालिग बेटियों के रूप में हुई है। सभी ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। 

फंदे से लटकता मिला चारों का शव

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया। इसके साथ शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार का मुखिया कृष्ण कुमार गम्हरिया स्थित एक इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था। हाल ही में उसे कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। इसके बाद से वह काफी तनाव में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।