1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. IAS पूजा सिंघल, 28 महीने जेल में रहीं, राज्य सरकार के आदेश पर अब फिर से लौट रहीं काम पर

IAS पूजा सिंघल, 28 महीने जेल में रहीं, राज्य सरकार के आदेश पर अब फिर से लौट रहीं काम पर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 22, 2025 09:37 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 01:06 pm IST

आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का निलंबन रद्द कर दिया गया है। उन्हें हाल ही में जमानत मिली है, जिसके बाद झारखंड सरकार ने ये फैसला लिया।

पूजा सिंघल - India TV Hindi
पूजा सिंघल Image Source : FILE PHOTO

झारखंड सरकार ने निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का सस्पेंशन रद्द कर दिया है। पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं। उन्हें हाल ही में जमानत मिल गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

मनरेगा फंड में घोटाला का मामला

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 मई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। उन पर मनरेगा फंड में भारी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे थे। ED की कार्रवाई के दौरान रांची में पूजा सिंघल के करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के घर से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे।

सिंघल ने जेल में बिताए 28 महीने 

ईडी की पूछताछ में पता चला कि सुमन कुमार पूजा सिंघल का करीबी है। दोनों के बीच वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिले थे। इसके बाद सिंघल को जेल भेज दिया गया था, जहां उन्होंने 28 महीने बिताए।

7 दिसंबर को मिली थी बेल

7 दिसंबर 2024 को कोर्ट ने पूजा सिंघल को बेल दी थी। उन्होंने नए कानून के तहत हिरासत के आधार पर अपनी रिहाई की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब 28 महीने जेल में बिताने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है।

21 साल की उम्र में पास की थी परीक्षा

पूजा सिंघल ने 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की थी। 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को करियर के शुरुआती दौर में कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस से उनकी छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा। 

ये भी पढ़ें-

जनसांख्यिकीय बदलाव, धर्मांतरण, घुसपैठ और अवैध प्रवासियों पर बोले उपराष्ट्रपति, जताई चिंता

प्रियंका और राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।