झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 12 जिलों के 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुआ जबकि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ। हालांकि, इन सभी केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के तय समय से पूर्व कतार में लगे लोगों को मतदान करने की अनुमति दी गयी। झारखंड चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो नीत 'इंडिया' गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इसे हासिल करने की कोशिश कर रहा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक आज हुए वोटिंग का शाम छ बजे तक का फाइनल आंकड़ा रात 12 बजे तक आयेगा। अभी सिर्फ़ 5 बजे तक का ही वोट प्रतिशत जारी किया गया है ।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ
झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, "लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और इसके लिए वे बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगी हैं। नतीजे भी कुछ दिनों में आ जाएंगे। मैं लोगों के प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहती हूं।"
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक रिकॉर्ड 61.47% प्रतिशत मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दोपहर 1 बजे तक 47.92 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुबह के 11 बजे तक 31.37 फीसदी मतदान किया जा चुका है।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, "हम एक मतदान केंद्र पर आए हैं, जहां हमने देखा कि मतदान प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है। हमने उनसे गति बढ़ाने का अनुरोध किया है, अन्यथा यह समस्या पैदा करेगा। लोग सुबह से यहां एकत्र हुए हैं, वे अपना वोट सुचारू रूप से डालना चाहते हैं।"
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड को बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। JMM-कांग्रेस सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगा है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। घुसपैठिए संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। इसलिए लोग भाजपा-NDA उम्मीदवारों को वोट दे रहे हैं। मैं सभी से समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और घुसपैठियों से मुक्त झारखंड के लिए वोट देने का आग्रह करता हूं। भाजपा-NDA सरकार झारखंड की सूरत और लोगों की किस्मत बदल देगी। आप अभी नतीजे देख सकते हैं, भाजपा-NDA सरकार बना रही है। लोग गुस्से में हैं और इसलिए वे भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को हरा रहे हैं।"
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दूसरे चरण का मतदान आज जारी है। इस बीच सुबह के 9 बजे तक 12.71 फीसदी मतदान किया जा चुका है।
झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार से उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने आज अपने आवास पर पूजा-अर्चना की और अपनी मां मीना मुर्मू का आशीर्वाद लिया। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज 12 जिलों की 38 सीटों पर मतदान हो रहा है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "हम यहां पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। घुसपैठ, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे हमारे मुद्दे जनता तक पहुंच चुके हैं। आदिवासियों ने यहां सरकार बदलने का संकल्प ले लिया है। हम दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। भाजपा पहली बार झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।"
जेएमएम सांसद नलिन सोरेन ने कहा, "मैं जल्दी मतदान करने की अपनी परंपरा को जारी रखना चाहता हूं। जो भी विधायक चुने जाते हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे परंपरा को जारी रखें। लोग विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। मेरी सरकार सत्ता में बनी रहेगी।"
धनबाद विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राज सिन्हा ने कहा, "मौजूदा रुझान और मतदाताओं की भारी संख्या को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि भाजपा इस चुनाव में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हमने बांग्लादेश (घुसपैठियों) का मुद्दा उठाया क्योंकि यह सच्चाई है और लोगों को इसके बारे में और इसके परिणामों के बारे में जानने की जरूरत है..."
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। बता दें कि दूसरे चरण में ही बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन की किस्मत का फैसला होगा।
भाजपा-झारखंड के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, "झारखंड में लोगों का मूड हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM सरकार को बदलने का है क्योंकि वे इन 5 वर्षों में दर्द से गुज़रे हैं। कुछ दिनों पहले आयकर विभाग ने सीएम के पीए से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह काले धन के बिना संभव नहीं है, अगर कोई भ्रष्टाचार में इतना डूबा हुआ है तो उसके पास हमारे कुछ नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने के अलावा और क्या विकल्प है। भाजपा-एनडीए को 51 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं।"
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।
झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।
झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, "आज 38 विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान है, उसकी मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अभी पोलिंग टीम अपनी तैयारी कर रही है। कंट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग हो रही है...आज 14,219 बूथ पर पोलिंग होगी...पीडब्ल्यूडी बूथ, यूथ बूथ बनाए गए हैं और सभी जगह पर थीम आधारित बूथ भी बनाया गया है।
झारखंड में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान 14,218 मतदान केंद्रों पर होगा। बता दें कि 31 बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके अलावा अन्य बूथों पर शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
संपादक की पसंद